{"_id":"69871b0d3cf75339410ac706","slug":"video-mla-dr-amandeep-kaur-inaugurated-two-labs-at-moga-govt-girls-school-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा सरकारी कन्या स्कूल में विधायक डॉ. अमनदीप कौर ने किया दो लैब का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा सरकारी कन्या स्कूल में विधायक डॉ. अमनदीप कौर ने किया दो लैब का उद्घाटन
पंजाब सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी के तहत मोगा के सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं को तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा से जोड़ने के लिए विशेष पहल की गई है। मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने स्कूल में दो नई लैबोरेटरी का उद्घाटन किया। इसके साथ ही छात्राओं को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से दो मॉडर्न क्लासरूम के निर्माण के लिए पंजाब सरकार द्वारा लगभग 70 लाख रुपये की ग्रांट जारी की गई है, जिसकी नींव भी विधायक ने रखी और निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया। सरकार की इस योजना के तहत स्कूल में छात्राओं के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई-कढ़ाई और कंप्यूटर कोर्स भी शुरू किए जा रहे हैं, ताकि लड़कियां तकनीकी शिक्षा हासिल कर आत्मनिर्भर बन सकें।
विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार शिक्षा क्षेत्र में लगातार सुधार कर रही है और मोगा के इस सरकारी कन्या स्कूल को नए प्रोजेक्ट के लिए चुना जाना गर्व की बात है। स्कूल प्रिंसिपल मंजीत कौर ने पंजाब सरकार और विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह पहल लड़कियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद सराहनीय कदम है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।