{"_id":"6986aabde6784f674804ee6f","slug":"tragic-incident-in-burhanpur-18-year-old-girl-loses-life-while-saving-her-sister-burhanpur-news-c-1-1-noi1514-3924768-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Burhanpur News: बहन को बचाने में गई 18 वर्षीय लक्ष्मी की जान, ट्रेन की चपेट में आकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Burhanpur News: बहन को बचाने में गई 18 वर्षीय लक्ष्मी की जान, ट्रेन की चपेट में आकर मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: बुरहानपुर ब्यूरो Updated Sat, 07 Feb 2026 09:08 AM IST
Link Copied
शहर के उतावली पांच पुलिया क्षेत्र के पास सोमवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। शौच के लिए घर से थोड़ी दूरी पर गई 18 वर्षीय लक्ष्मी की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब वह अपनी मासूम छोटी बहन को बचाने की कोशिश कर रही थी।
परिजनों के अनुसार, लक्ष्मी अपनी छोटी बहन निहारिका को साथ लेकर घर से बाहर गई थी। दोनों रेलवे ट्रैक के पास मौजूद थीं। इसी दौरान अचानक निहारिका घबराकर रेलवे लाइन की ओर दौड़ पड़ी। उसी समय तेज रफ्तार ट्रेन ट्रैक पर आ गई। छोटी बहन को खतरे में देख लक्ष्मी बिना पल भर सोचे उसे बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन दुर्भाग्यवश वह खुद ट्रेन की चपेट में आ गई। इस हृदयविदारक हादसे में लक्ष्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटी बहन सुरक्षित बच गई।
घटना के बाद रेलवे ट्रैक के आसपास अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। लक्ष्मी की मां का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे ट्रैक के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं बार-बार सामने आती हैं।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह हादसा एक बार फिर रेलवे ट्रैक के पास रहने वाले लोगों की सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। लक्ष्मी की कुर्बानी ने सभी की आंखें नम कर दी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।