Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Faridabad News
›
Chief Minister Saini will honor the medal winners of the 38th National Games in Gurugram on February 9
{"_id":"698625aa76a38f9e180baef9","slug":"video-chief-minister-saini-will-honor-the-medal-winners-of-the-38th-national-games-in-gurugram-on-february-9-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"38वें राष्ट्रीय खेल के पदक विजेताओं को सीएम सैनी नौ फरवरी को गुरुग्राम में करेंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
38वें राष्ट्रीय खेल के पदक विजेताओं को सीएम सैनी नौ फरवरी को गुरुग्राम में करेंगे सम्मानित
उत्तराखंड में संपन्न हुए 38वें राष्ट्रीय खेल के पदक विजेताओं को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी आगामी नौ फरवरी को गुरुग्राम में सम्मानित करेंगे। इसी क्रम में फरीदाबाद की दो लॉन टेनिस खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। जिले की अदिति त्यागी और अदिति रावत को सोमवार को मुख्यमंत्री से सम्मानित होने का गौरव हासिल होगा। साथ ही उन्हें इसके लिए सरकार की ओर से छह-छह लाख रुपये की इनामी राशि भी दी जाएगी। इस सम्मान को पाने के लिए दोनों ही खिलाड़ी बेहद उत्साहित हैं। अदिति त्यागी ने बताया कि यह उनके लिए बेहद गौरवान्वित करने वाला पल होगा। उन्होंने बताया कि यह खबर आने के बाद से परिवार में सभी लोग बेहद खुश हैं, रिश्तेदार और आस पड़ोस से लगातार बधाई संदेश भी आ रहे हैं। वहीं आदिति रावत ने बताया कि किसी भी खिलाड़ी को अगर उसके खेल की कुशलता और प्रदर्शन के लिए कोई सम्मान मिलता है, तो वह बेहद खास होता है। विशेष रूप से वह राज्य के मुख्यमंत्री की ओर से दिया जाए फिर तो सोने पर सुहागा है। उस पल का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। बता दें कि दोनों ही खिलाड़ियों ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में एक नहीं बल्कि दो-दो पदक अपने नाम किए थे। इनमें अदिति रावत ने हरियाणा की टीम की कप्तानी करते हुए टीम इवेंट और मिक्स डबल्स दोनों प्रतियोगिता में कांस्य पदक अपने नाम किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।