{"_id":"69861d65d9926f2c040c72c9","slug":"video-video-rayabral-ma-ghara-ka-tal-taugdha-350-lkha-ka-nakatha-va-javara-kae-para-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रायबरेली में घर का ताला तोड़ 3.50 लाख की नकदी व जेवर किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रायबरेली में घर का ताला तोड़ 3.50 लाख की नकदी व जेवर किए पार
रायबरेली के साकेत नगर जेल रोड में चोरों ने बीती बृहस्पतिवार की रात को घर का ताला तोड़ दिया और एक किलो चांदी, 40 ग्राम सोने के जेवर के साथ 3.50 लाख की नकदी पार कर दी। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने पड़ताल की।
साकेत नगर जेल रोड निवासी शरद श्रीवास्तव परिवार के साथ अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को प्रतापगढ़ गए थे। घर पर ताला बंद था। रात में चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया और लाखों का सामान पार कर दिया।
शुक्रवार रात को जब शरद परिवार के साथ घर लौटे तो उनको घटना की जानकारी हुई। घर में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के लॉकर को चोरों ने तोड़ दिया था। शरद के अनुसार चोर करीब एक किलो चांदी, 40 ग्राम सोना औऱ 3.50 लाख की नकदी लेकर चले गए। कोतवाली प्रभारी शिव शंकर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।