{"_id":"6985c8bef6ba733ce20a7b40","slug":"video-abdakaranagara-pahaca-kava-shabha-shakhara-bl-esaaaiiaara-gabhara-parakaraya-sabha-ka-sahayaga-janprra-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर पहुंचे कवि शंभू शिखर, बोले- एसआईआर गंभीर प्रक्रिया, सभी का सहयोग जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर पहुंचे कवि शंभू शिखर, बोले- एसआईआर गंभीर प्रक्रिया, सभी का सहयोग जरूरी
अंबेडकरनगर में विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से अकबरपुर के रतनपुर पहितीपुर मार्ग स्थित एक निजी मैरिज हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि हास्य कवि शंभू शिखर ने अपने संबोधन में हिंदी भाषा के महत्व पर बात रखी और अपनी हास्य पंक्तियों से लोगों को गुदगुदाया। साथ ही संवाद प्रतिनिधि से वार्ता कर समसामयिक विषयों पर भी अपनी राय साझा की। उन्होंने विशेष रूप से एसआईआर प्रक्रिया को लेकर फैल रही भ्रांतियों पर स्थिति स्पष्ट की। शंभू शिखर ने कहा कि एसआईआर एक सामान्य और नियमित प्रक्रिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नाम कटने को लेकर जो भ्रम फैलाया जा रहा है, वह सही नहीं है। उन्होंने बताया कि संविधान के तहत सभी दस्तावेजों में एकरूपता का प्रावधान है। जैसे पैन कार्ड और आधार कार्ड में एक ही पहचान रखी जाती है, उसी तरह मतदाता सूची में भी एक व्यक्ति का नाम एक ही स्थान पर होना चाहिए। जिन लोगों के नाम दो अलग-अलग स्थानों की मतदाता सूची में दर्ज हैं, उनका नाम एक स्थान से हटाया जा रहा है। इसके अलावा मृतक मतदाताओं के नाम भी सूची से हटाए जा रहे हैं। यह प्रक्रिया मतदाता सूची को सही और अद्यतन रखने के लिए की जाती है। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिपं. अध्यक्ष साधू वर्मा, शंभू शिखर ने किया। क्षेत्रीय प्रबंधक मिहिर कुमार झा, उप क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश कुमार, अंचल राजभाषा अधिकारी अनुमिता सिंह, अग्रणी जिला प्रबंधक कमलेश भास्कर, क्षेत्रीय व्यवसाय विकास प्रमुख अभय कुमार सहित बैंक के अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।