{"_id":"69857573812bc758360e263f","slug":"video-mandi-lord-kamrunag-departs-for-mandi-shivratri-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: बड़ा देव कमरुनाग मंडी शिवरात्रि को रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा देव कमरुनाग मंडी शिवरात्रि का शुभारंभ करने शुक्रवार को गोत गांव में पुजारी बोधराज के घर से छोटी काशी रवाना हो गए। इस बार देवता के साथ गूर नहीं बल्कि बोधराज बतौर पुजारी मंडी शिवरात्रि में।शिरकत करेंगे। देवता के मंडी आगमन को लेकर उनके भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ा देव यजमानों के घरों में मेहमाननवाजी निपटाते हुए आगामी 14 फरवरी को छोटी काशी में प्रवेश करेंगे। राज देवता भगवान माधोराय से भव्य मिलन के साथ देव कमरुनाग मंडी शिवरात्रि के कारज शुरू करेंगे। देवता ने अपने गूर और देवलुओं को साफ निर्देश दिए हैं कि वे भगवान माधो राय से मिलन के बाद वे टारना मंदिर में पूरे मेले के दौरान भक्तों को दर्शन देंगे और मेला समाप्त होने पर देवता टारना मंदिर से सीधा सेरी चाननी में भक्तों को दर्शन देने के बाद यजमानों (भक्तों ) के घरों मेन मेहमाननवाजी निभाएंगे। बड़ा देव कमरुनाग जनपद के सबसे बड़े देवता हैं। हर साल महाशिवरात्रि पर्व इनके छोटी काशी में प्रवेश करने से ही शुरू होता है। देवता अन्य देवताओं की भांति पड्डल में नहीं अपितु टारना की पहाड़ी पर विराजमान होते हैं। देव कमरुनाग चमड़े के वाद्य यंत्रों को बर्दाश्त नहीं करते हैं। इसलिए देवता टारना पहाड़ी पर अकेले रहना पसंद करते हैं। देवता से हजारों लोगों की आस्था जुड़ी है और देवता के मंडी आगमन का छोटी काशी के लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। पुजारी बोधराज ने बड़ा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।