{"_id":"6984d56180576a1d1304846b","slug":"video-if-you-receive-an-incorrect-traffic-fine-in-gurugram-you-can-file-a-complaint-online-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में गलत चालान कटने पर ऑनलाइन करें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में गलत चालान कटने पर ऑनलाइन करें शिकायत
गुरुग्राम में अगर किसी वाहन का गलत चालान कट जाता है तो वह घबराएं नहीं। वाहन मालिक घर बैठे ही उसको ठीक करा सकता है। पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन ने बताया कि कई बाहर तकनीकी खामियों के चलते गलत चालान कट जाता है। ऐसे जो मैसेज वाहन चालक को मिलता है उस मैसेज में एक लिंक होता है। लिंक पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। चालान संबंधित मैसेज मिलने के 10 दिन के अंदर अपनी शिकायत मैसेज के लिंक पर जाकर दे सकता है। शिकायत की जांच करने के बाद चालान को सही कर दिया जाएगा। अगर 10 दिन बीत भी जाते हैं तो वाहन चालक 90 दिन के अंदर इसकी जानकारी पुलिस उपायुक्त यातायात की ईमेल आईडी dcp.trafficggn@hry.nic.in पर शिकायत कर सकता है। 90 दिन के बाद उस चालान को कोर्ट में भेज दिया जाता है। इसके बाद चालान संबंधित शिकायत कोर्ट में ही की जा सकती है। इस में शराब पीकर वाहन चलाना, बिना परमीट और नो एंट्री चालान उपरोक्त चालान समाधान श्रेणी से बाहर रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।