सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   long queue of complaints was seen at the grievance redressal camp in Kurukshetra, with 60 percent of people returning home without a resolution.

कुरुक्षेत्र में समाधान शिविर में लगी शिकायतों की कतार, 60 फीसदी लोग बिना समाधान के बैरंग लौटे घर

Naveen Dalal नवीन दलाल
Updated Thu, 05 Feb 2026 05:03 PM IST
long queue of complaints was seen at the grievance redressal camp in Kurukshetra, with 60 percent of people returning home without a resolution.
जिले में इन दिनों लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगाए जा रहे समाधान शिविर आमजन के लिए उम्मीद की किरण बने हुए हैं, लेकिन वीरवार को उपायुक्त कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में यह उम्मीदें काफी हद तक टूटती नजर आई। अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने शिविर में लोगों की समस्याओं को सुना। शिविर में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ने लगी। दूर-दराज के गांवों से आए लोग अपनी-अपनी समस्याएं लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे थे। हर व्यक्ति की यही कोशिश थी कि उसका नंबर जल्द दर्ज हो जाए और वह अधिकारियों के समक्ष अपनी पीड़ा रख सके। शिविर में करीब 90 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गई , लेकिन इनमें से 60 फीसदी शिकायतों का मौके पर समाधान नहीं हो सका। बिना समाधान लौटते लोगों के चेहरों पर मायूसी साफ झलक रही थी। लोगों को उम्मीद थी कि समाधान शिविर में अधिकारी उनकी समस्या जरूर सुलझाएंगे, लेकिन लंबी सुनवाई के बावजूद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। बिजली, पंचायत और प्रशासन से जुड़ी रहीं अधिकतर शिकायतें समाधान शिविर में पहुंची शिकायतों में अधिकतर मामले बिजली निगम, पंचायत विभाग और अन्य प्रशासनिक विभागों से जुड़े रहे। लोगों का कहना था कि वे पहले ही संबंधित विभागों के चक्कर काट-काटकर थक चुके हैं, इसलिए आखिरी उम्मीद लेकर समाधान शिविर में पहुंचे थे। मुंबई से भरा ऑनलाइन बिल, विभाग ने करा दी एफआईआर दर्ज बारवा गांव निवासी राजीव कुमार ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि वह मुंबई में रहकर काम करते हैं। गांव बारवा में लगे बिजली मीटर का बिल उनका परिवार हर महीने फोन-पे और गूगल-पे के माध्यम से ऑनलाइन जमा करता आ रहा है। इसके बावजूद बिजली निगम के कर्मचारियों ने मीटर उतार लिया और उन पर बिजली चोरी का केस बनाते हुए एफआईआर दर्ज करा दी। राजीव ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए मुंबई से आए है। बिजली चोरी का बना दिया झूठा केस : मोहन बारवा वासी मोहन सिंह ने बताया कि बिजली कर्मचारियों ने उनपर झूठा बिजली चोरी का केस बना दिया। 15 हजार की पैनल्टी डाल दी। मोहन ने कहा कि बिजली कर्मचारियों को बोला की चोरी के मामले की विडियों दिखाओं लेकिन कर्मचारियों ने उन्हें कोई विडियों नहीं दिखाई। उनपर पैसे भरने का दबाव बनाया जा रहा है। पेंशन के लिए पांच महीने से दफ्तरों के चक्कर काट रहा : प्रीतम सलपानी खुर्द निवासी बुजुर्ग प्रीतम सिंह ने बताया कि वह करीब तीन साल से पेंशन ले रहे थे, लेकिन अचानक बिना किसी स्पष्ट कारण के उनकी पेंशन बंद कर दी गई। पिछले पांच महीने से वह पेंशन दोबारा शुरू कराने के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। प्रीतम सिंह का कहना है कि विभागीय अधिकारी भी यह नहीं बता पा रहे कि उनकी पेंशन किस कारण से काटी गई। पेंशन बंद होने से उन्हें मानसिक और शारीरिक दोनों तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गलती विभाग की, भुगत रहे हम : बिट्टू देवी ब्राह्मण खेड़ी निवासी बिट्टू देवी ने बताया कि विभागीय कर्मचारियों की गलती के कारण उनकी फैमिली आईडी में तीन लाख रुपये सालाना आय दर्ज कर दी गई। इसी वजह से उनका राशन कार्ड काट दिया गया। बिट्टू देवी ने कहा कि उनका परिवार दिहाड़ी मजदूरी पर निर्भर है और राशन डिपो से मिलने वाले राशन के सहारे ही घर का गुजारा हो रहा था। राशन कार्ड कटने से परिवार के सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि गलती विभाग की है, लेकिन खामियाजा पूरा परिवार भुगत रहा है। समाधान शिविर पर उठे सवाल समाधान शिविर से बिना हल लौटे लोगों का कहना है कि यदि यहां भी समस्याओं का समाधान नहीं होगा तो आम आदमी आखिर जाए तो जाए कहां। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे शिविरों में केवल शिकायतें दर्ज करने तक सीमित न रहकर, मौके पर ही ठोस समाधान भी सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन का भरोसा बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Hamirpur: प्राथमिकता के आधार पर होगा मामलों का निपटारा, पदोन्नति के बाद बड़सर के तहसीलदार बने राजन शर्मा

Budaun: मौत के बाद अस्पताल के सामने बुजुर्ग का शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस से नोकझोंक

05 Feb 2026

टोहाना में कांग्रेस विधायक ने की पुलिस सुरक्षा बढ़ाने की मांग

05 Feb 2026

Sukma News: गोगुंडा में माओवादियों की साजिश नाकाम, दो किलो वजनी आईईडी बरामद; सुरक्षाबलों ने किया निष्क्रिय

05 Feb 2026

कानपुर: एलआईसी गेट पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, फूलबाग में अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

05 Feb 2026
विज्ञापन

ममदोट का नेवी मरीन कमांडो रिटायर होने के बाद अपने पैतृक गांव पहुंचा

Patna Neet Student Case: NEET छात्रा मौत मामले में जवाब देने से क्यों बच रही है पुलिस? | Shambhu Girls Hostel

05 Feb 2026
विज्ञापन

Video: लखीमपुर खीरी में वाहन से टकराई कार, दंपती समेत तीन की मौत, तीन घायल

05 Feb 2026

Dalai Lama receives first Grammy: दलाई लामा ने जीता पहला ग्रैमी, बौद्ध भिक्षुओं में खुशी की लहर | Bodhgaya

05 Feb 2026

कानपुर: प्लेटफॉर्म के गैप में गिरने ही वाली थी बुजुर्ग महिला, आरपीएफ जवान की तत्परता ने टाला बड़ा हादसा

05 Feb 2026

Ujjain News: युवक को काॅलर से पकड़कर एएसपी केबिन ले गई युवती, मचा हंगामा; जानें मामला

05 Feb 2026

टोहाना में पिस्तौल दिखा कर लाखों की लूट का एक आरोपी काबू, भागते हुए हुआ था फ्रैक्चर

05 Feb 2026

फतेहाबाद में आयुष्मान भारत योजना के तहत आज से सरकारी अस्पतालों में सर्जरी शिविर, ओटी नहीं तैयार

05 Feb 2026

टोहाना के हिसार रोड पर बिजली के पोल से टकराई काली स्कॉर्पियो

05 Feb 2026

नारनौल में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

CG में बड़ी कार्रवाई: गोगुंडा के जंगल में बने माओवादी लीडर का स्मारक जवानों ने जमींदोज किया, फहराया तिरंगा

05 Feb 2026

Ujjain News: सेवानिवृत्त प्राचार्य की निर्मम हत्या, पूर्व छात्र ने लाठी से किया हमला, हमलावर हिरासत में

05 Feb 2026

Bihar News: 'एफआईआर पर चुप्पी और फिर हिंसा', पैसों का झगड़ा बना जातीय टकराव, बिगड़े हालात

05 Feb 2026

Ujjain Mahakal: त्रिपुंड, त्रिशूल और चंद्रमा से शृंगार, चतुर्थी पर भस्म रमाकर सजे बाबा महाकाल

05 Feb 2026

Meerut: भावनपुर के गोकुलपुर में सड़क हादसा, नहीं पहुंची एम्बुलेंस, घायलों की हालत बिगड़ी

05 Feb 2026

Rishikesh: कर्मचारियों को बिना सुरक्षा उपकरण सीवर टैंक में उतारने का विरोध, भगवत प्रसाद मकवाना ने जताई नाराजगी

05 Feb 2026

Roorkee: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप ‘करके सीखने’ की पद्धति को बढ़ावा

05 Feb 2026

कानपुर: तीन महीने पहले बनी सड़क किनारे से धंसने लगी

04 Feb 2026

Kanpur: पनकी मंदिर रैन बसेरा के पास फैली गंदगी

04 Feb 2026

कानपुर: मुख्य नाले की सफाई के दौरान नाले का निकला कचरा लोगों के लिए बना आफत

04 Feb 2026

कानपुर: नाले की बाउंड्री टूटी, सड़क धंसने का खतरा बढ़ा

04 Feb 2026

कानपुर: रेलवे क्रॉसिंग की ओर जाने वाली सड़क की जर्जर हालत व फैली गंदगी

04 Feb 2026

कानपुर: घरों के सामने खुला नाला दे रहा हादसों को दावत

04 Feb 2026

कानपुर: पनकी में टूटी सड़क व जलभराव से लोग परेशान

04 Feb 2026

कानपुर: सड़क की दुर्दशा, वाहन सवार गिरकर हो रहे चोटिल

04 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed