{"_id":"698431f61a26f7507c02135b","slug":"video-hamirpur-cases-will-be-settled-on-a-priority-basis-rajan-sharma-becomes-tehsildar-of-barsar-after-promotion-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: प्राथमिकता के आधार पर होगा मामलों का निपटारा, पदोन्नति के बाद बड़सर के तहसीलदार बने राजन शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: प्राथमिकता के आधार पर होगा मामलों का निपटारा, पदोन्नति के बाद बड़सर के तहसीलदार बने राजन शर्मा
मिनी सचिवालय बड़सर में तहसीलदार का पद संभालते ही राजन शर्मा ने लंबित राजस्व मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने की बात कही है। कार्यभार संभालने के बाद बाद उन्होंने कार्यालय स्टाफ के साथ बैठक कर राजस्व विभाग से जुड़े विभिन्न कार्यों की समीक्षा की तथा कार्यालय व्यवस्था का जायजा लिया। राजन शर्मा इससे पहले जिला ऊना के दुलेहड़ सब डिविजन में नायब तहसीलदार के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। राजन शर्मा ऊना जिला के बंगाणा क्षेत्र के बीहड़ू मंदली गांव से संंबंध रखते हैं। वह नायब तहसीलदार के पद से पदोन्नत होकर तहसीलदार बने हैं और तहसीलदार के रूप में उनकी यह पहली नियुक्ति है। उन्होंने कहा कि वे सरकार की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए कार्यालय में बेहतर कार्य व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।