{"_id":"698388380e9c0c56da0913b4","slug":"video-sikh-community-expresses-anger-over-minister-of-state-for-railways-being-called-a-traitor-friend-2026-02-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेल राज्य मंत्री को गद्दार मित्र कहे जाने पर सिख समाज ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल राज्य मंत्री को गद्दार मित्र कहे जाने पर सिख समाज ने जताया रोष
राहुल गांधी की ओर से संसद भवन में रेल राज्य मंत्री सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार मित्र कहे जाने पर सिख समाज ने बुधवार को शहर में रोष जताया। उत्तर प्रदेश सिख फाउंडेशन ने विरोध में गोविंद नगर स्थित बाटा चौराहे पर राहुल गांधी का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। यहां माफी मांगो जैसे नारे भी लगाए गए। प्रदेश अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि सदन के अंदर सिख नेता को गद्दार कहना हमारे समाज के लिए गहरा आघात है। इसमें उन्हें माफी मांगनी होगी। सरदार रविंदर सिंह रिंकू ने कहा कि अगर इस मामले में माफी नहीं मांगी तो हम इसी तरह उनके पुतले जलाएंगे। यहां सरदार राजेंद्र सिंह काका, सरदार जसवीर सिंह मल्होत्रा, सरदार कुलबीर सिंह महाजन, सरदार हरप्रीत सिंह मक्कड़, सरदार मंजीत सिंह चड्ढा, दलजीत कौर, मनप्रीत कौर आदि मौजूद रहे। वहीं उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के उपाध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह छाबड़ा ने भी इसे सिख समाज का खुला अपमान बताया। कहा कि ये बयान कांग्रेस की सिख विरोधी मानसिकता का जीवंत प्रमाण है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।