{"_id":"6983314b44bb5c52f708e60e","slug":"video-in-rewari-preventing-cancer-is-possible-by-adopting-a-healthy-lifestyle-2026-02-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में सही जीवनशैली अपनाकर कैंसर से बचाव संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में सही जीवनशैली अपनाकर कैंसर से बचाव संभव
वर्ल्ड कैंसर दिवस के अवसर पर नागरिक अस्पताल रेवाड़ी में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, मरीजों एवं उनके परिजनों ने भाग लिया।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ. रीतू यादव ने बताया कि वर्तमान समय में कैंसर के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, लेकिन समय पर पहचान, नियमित जांच और सही जीवनशैली अपनाकर कैंसर से बचाव संभव है। डॉक्टरों ने विशेष रूप से स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और तंबाकू से होने वाले कैंसर के बारे में जानकारी दी तथा लक्षणों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को स्वयं जांच की प्रक्रिया, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और नशे से दूरी बनाए रखने के महत्व के बारे में भी बताया गया। चिकित्सकों ने कहा कि शुरुआती चरण में कैंसर का पता चलने पर उपचार अधिक प्रभावी होता है।
अस्पताल प्रशासन ने आमजन से अपील की कि वे समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराएं और किसी भी असामान्य लक्षण की स्थिति में तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को जागरूक कर कैंसर से होने वाली मृत्यु दर को कम करना रहा। इस मौके पर डॉ. अशोक रंगा, मंजीत यादव, स्वाती, निकिता, मनीष यादव, सुधा यादव व ज्योति सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।