{"_id":"6a64fc22f0450061db0856c3","slug":"humid-conditions-amidst-alternating-sun-and-shade-in-the-morning-rain-likely-from-july-28-to-30-rewari-news-c-198-1-rew1001-242503-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सुबह धूप-छांव के बीच उमस का असर, 28 से 30 जुलाई तक बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सुबह धूप-छांव के बीच उमस का असर, 28 से 30 जुलाई तक बारिश के आसार
Sat, 25 Jul 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। जिले में शनिवार को सुबह से ही धूप-छांव की स्थिति बनी रही। रह-रह कर बादल छाए रहने के बाद भी बारिश नहीं हुई। इसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश में मानसून की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। 28 से 30 जुलाई के बीच मध्यम से तेज बारिश होने के आसार हैं।
शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तापमान में बढ़ोतरी के कारण दिन के समय गर्मी और उमस का असर बना रहा।
मौसम विज्ञान के अनुसार फिलहाल मानसून की गतिविधियों में कुछ कमी बनी हुई है। 25 से 27 जुलाई के दौरान प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार 27 जुलाई के बाद मानसून ट्रफ के उत्तर दिशा की ओर बढ़ने और बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाओं के आने की संभावना है। इसके प्रभाव से 28 से 30 जुलाई के दौरान अधिकतर स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। वहीं दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान हवाओं की दिशा में बदलाव देखने को मिलेगा। इससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और रात के तापमान में गिरावट आ सकती है। किसानों को मौसम पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्य करने की सलाह दी गई है।