फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accusation of raping a minor after inviting her home following a friendship on Instagram.

Rewari News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद घर बुलाकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

Sat, 25 Jul 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 25 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Accusation of raping a minor after inviting her home following a friendship on Instagram.
कोसली। क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की ने चरखी दादरी जिले के एक गांव निवासी युवक पर इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने के बाद शादी का झांसा देकर घर बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर कोसली थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को संबंधित थाने में भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले उसकी इंस्टाग्राम पर चरखी दादरी क्षेत्र के एक गांव निवासी सौरभ से दोस्ती हुई थी। आरोप है कि युवक ने उसे फोन कर मिलने के लिए बुलाया। पहली बार वह अप्रैल 2024 में चरखी दादरी रेलवे स्टेशन पर उससे मिलने गई थी।
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया कि युवक ने उसे जून 2024 में दोबारा रेलवे स्टेशन बुलाया। वहां उसने शादी करने और अपनी मां से मिलवाने की बात कही। इसके बाद वह उसके साथ गांव चली गई। युवक के घर पहुंचने पर वहां कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक ने अपने मोबाइल फोन से उसकी अश्लील फोटो खींच ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया कि युवक उसे धमकाने लगा। दिसंबर 2025 में उसने उसके पिता को फोन कर उसे उठाकर ले जाने और फोटो वायरल करने की धमकी दी। आरोप लगाया कि जून 2026 में आरोपी ने उसकी फोटो उसके जीजा को वीडियो कॉल के माध्यम से दिखाई और फोटो वायरल करने के साथ ही उसे व उसके परिजनों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घटनास्थल का क्षेत्र चरखी दादरी जिले के संबंधित थाना क्षेत्र में आता है। कोसली थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित थाना को भेज दी गई है। पुलिस मामले की जांच संबंधित थाना स्तर पर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed