फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The second-phase merit list for ITI will be released on July 28.

Rewari News: आईटीआई में दूसरे चरण की मेरिट सूची 28 जुलाई को होगी जारी

Sat, 25 Jul 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 25 Jul 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
The second-phase merit list for ITI will be released on July 28.
रेवाड़ी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले की प्रक्रिया दूसरे चरण में पहुंच गई है। पहले चरण की मेरिट सूची जारी होने के बाद अब दूसरे चरण की मेरिट सह सीट आवंटन सूची 28 जुलाई को जारी की जाएगी। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को दाखिले के लिए संबंधित आईटीआई में पहुंचकर दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन करवाना होगा।
विज्ञापन

आईटीआई के अधिकारियों के अनुसार दूसरे चरण में चयनित विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 28 से 31 जुलाई तक किया जाएगा। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को 1 अगस्त तक ऑनलाइन शुल्क जमा कर अपना दाखिला पक्का करना होगा। निर्धारित समय में शुल्क जमा नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की सीट पर आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन

दूसरे चरण की काउंसिलिंग के बाद भी यदि किसी आईटीआई में सीटें खाली रह जाती हैं तो उनके लिए तीसरे और चौथे चरण की प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। तीसरे चरण के लिए रिक्त सीटों का विवरण 3 अगस्त को जारी किया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को खाली सीटों के लिए आवेदन और प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे चरण की प्रवेश प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू होगी। विभाग की ओर से सभी आईटीआई को समय पर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिल सके।
अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे मेरिट सूची और प्रवेश से जुड़ी जानकारी के लिए नियमित रूप से विभागीय पोर्टल और संबंधित आईटीआई से संपर्क में रहें।

आईटीआई में कुल 524 सीटों में 397 सीटें रिक्त
शहर स्थित राजकीय बाल आईटीआई में कुल 524 सीटों में से 397 सीटें अभी भी रिक्त हैं। इलेक्ट्रीशियन (एनसीवीटी) की 60 में से 31, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक की 24 में से 15, फिटर (ड्यूल) की 20 में से 14, फिटर (एनसीवीटी) की 20 में से 14, मशीनिस्ट (ड्यूल) की 20 में से 15, मैकेनिक मोटर व्हीकल की 24 में से 15, पेंटर (जनरल) की 20 में से 17, प्लंबर की 48 में से 38 तथा रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग टेक्नीशियन की 48 में से 35 सीटें खाली हैं।

शीट मेटल वर्कर की 20 में से 18 सीटें रिक्त
शीट मेटल वर्कर (ड्यूल-एनसीवीटी) की 20 में से 18, शीट मेटल वर्कर (ड्यूल-एससीवीटी) की सभी 20, स्टेनोग्राफर एवं सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (हिंदी) की 24 में से 21, टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम की 48 में से 38, टूल एंड डाई मेकर की 24 में से 20, टर्नर (ड्यूल) की 20 में से 16, वेल्डर (ड्यूल) की 40 में से 31 तथा वायरमैन की 20 में से 15 सीटें रिक्त हैं। वहीं हाउसकीपर (एससीवीटी) ट्रेड की सभी 24 सीटों पर अभी तक कोई प्रवेश नहीं हुआ है।

महिला आईटीआई में 264 में से 217 सीटें खाली
शहर स्थित महिला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया के बाद भी अधिकांश सीटें खाली हैं। संस्थान में कुल 264 सीटों में से 217 सीटें रिक्त हैं। संस्थान के अनुसार कॉस्मेटोलॉजी ट्रेड में सबसे अधिक 41, कोपा में 40, सिलाई टेक्नोलॉजी में 34, ड्रेस मेकिंग में 31, डीएमसी और इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक में 21-21, स्टेनोग्राफी में 18 तथा इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में 11 सीटें रिक्त हैं।


वर्जन :
दूसरे चरण की मेरिट सह सीट आवंटन सूची 28 जुलाई को जारी की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को तय समय सीमा में अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाकर ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। अभ्यर्थी समय पर प्रक्रिया पूरी कर अपना दाखिला सुनिश्चित करें। यदि सीटें रिक्त रहती हैं तो आगे के चरणों में भी प्रवेश का अवसर दिया जाएगा। -सुरेंद्र सिंह, प्राचार्य, राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed