Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
In Hisar, a woman driving a car collided with parked cars, scooters, and motorcycles, injuring six people, two of them seriously.
{"_id":"6982d063d532ff7daf003ae4","slug":"video-in-hisar-a-woman-driving-a-car-collided-with-parked-cars-scooters-and-motorcycles-injuring-six-people-two-of-them-seriously-2026-02-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में महिला ने कार चालक ने खड़ी कार, स्कूटी व बाइक को मारी टक्कर, छह घायल और दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में महिला ने कार चालक ने खड़ी कार, स्कूटी व बाइक को मारी टक्कर, छह घायल और दो गंभीर
दो कारों की भिंडत में छह लोग घायल हो गए। इन दोनों के बीच स्कूटी व बाइक चालक भी आ गए। घायलों को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पवन, जोगेंद्र सहित छह लोग घायल हुए हैं। जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। देर शाम गोसेवक शिकायत लेकर एचटीएम थाना पहुंचे। देर रात तक इस मामले में केस दर्ज नहीं हो सका था।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम सीएमसी अस्पताल के पास दो गायों की मौत हो गई थी। गोसेवक गायों को जमीन में दबाने के लिए जेसीबी मशीन को लेकर सेक्टर 1-4 पुल के पास पहुंचे थे। यह लोग गायों को पुल से उतरने के बाद महाबीर कालोनी की ओर बने रोड़ पर पहुंचे थे। रात करीब 8 बजे अंधेरे में ही जेसीबी से गड्ढा खोदा गया। इस बीच गोसेवक नमक का बोरा लेने के लिए गए। कुछ देर बाद जब एक गोसेवक स्कूटी पर नमक का बैग लेकर वहां पहुंचा। इन लोगों ने स्कूटी तथा बाइक को खड़ा कर दिया। उसकी पिछली लाइट जला दी। इसी बीच एक महिला कार चलाते हुए वहां पहुंची । प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि महिला कार चलाते समय फोन पर बात कर रही थी। महिला की कार ने एक कार में टक्कर मार दी।इन दोनों कारों के बीच वहां खड़ी स्कूटी व बाइक सवार भी आ गए। एचएटीएम थाना प्रभारी ने बताया कि इस बारे में सूचना मिली है। पुलिस टीम को जांच के लिए मौके पर भेजा गया है। घायलों के बयान के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।