फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ajay Chautala comment on Dharmendra Pradhan resignation in hansi hisar haryana

धर्मेंद्र प्रधान पर चौटाला का हमला, बोले- इनको कुर्सी से उतारकर पीटना पड़ेगा, देश छोड़ने पर मजबूर करना पड़ेगा

Sun, 26 Jul 2026 07:30 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Published by: मयूर शर्मा Updated Sun, 26 Jul 2026 07:30 PM IST
सार

अजय चौटाला ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के मुद्दे पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि इनको कुर्सी से उतारकर पीटना पड़ेगा, बल्कि देश छोड़ने पर मजबूर करना पड़ेगा।

विज्ञापन
ajay Chautala comment on Dharmendra Pradhan resignation in hansi hisar haryana
जेजेपी सुप्रीमो अजय सिंह चौटाला - फोटो : संवाद

विस्तार

पानी की मांग को लेकर 62 दिनों तक चले आंदोलन में जीत हासिल करने के बाद रविवार को हांसी के चानौत गांव में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से राजनीतिक दलों के नेता, किसान संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। कार्यक्रम में पहुंचे जेजेपी सुप्रीमो अजय सिंह चौटाला ने कहा कि चानौत गांव ने पानी के लिए लंबी लड़ाई लड़ी और आखिरकार अपनी मांग मनवाने में सफल रहा। इस दौरान अजय सिंह चौटाला ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के मुद्दे पर तीखी टिप्पणी की उन्होंने कहा कि इनको कुर्सी से उतारकर पीटना पड़ेगा, बल्कि देश छोड़ने पर मजबूर करना पड़ेगा।
विज्ञापन


जो संघर्ष करता है, जीत उसी की होती है- अजय सिंह चौटाला

बता दें कि आंदोलन के दौरान गांव की मांग पर शहरी भाखड़ा पाइपलाइन में टी लगने के बाद ग्रामीणों ने इसे अपनी बड़ी जीत बताते हुए इसी की खुशी में यह आयोजन किया गया। जननायक जनता पार्टी के सुप्रीमो अजय सिंह चौटाला ने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे गांव के संघर्ष की जीत है। उन्होंने कहा, जो संघर्ष करता है, उसकी हमेशा जीत होती है। 
विज्ञापन


धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के मुद्दे पर की तीखी टिप्पणी

दिल्ली के जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जवाब में अजय चौटाला ने तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि इनको कुर्सी से उतारकर पीटना पड़ेगा, बल्कि देश छोड़ने पर मजबूर करना पड़ेगा। इस दौरान अजय चौटाला ने दावा किया कि उन्होंने पहले भी राजस्थान कैनाल में पेंचर कर पानी पहुंचाने का काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




अजय चौटाला ने कहा कि शुरुआत में सरकार कह रही थी कि टी नहीं लगाई जायेगी, लेकिन जनहित में फैसले बदलने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि कानून जनता के हित के लिए जनप्रतिनिधि बनाते हैं, इसलिए जब जनता की मांग उचित हो तो समाधान निकालना ही पड़ता है। उन्होंने किसान आंदोलन का उदाहरण देते हुए कहा कि लंबा संघर्ष करने के बाद ही किसानों की मांगें मानी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed