Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Sitaram Puri Maharaj, spreading the message of public awareness through a bicycle journey, arrived in Hansi today.
{"_id":"6a65a7db4f140c2ded0b7b2b","slug":"video-sitaram-puri-maharaj-spreading-the-message-of-public-awareness-through-a-bicycle-journey-arrived-in-hansi-today-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"साइकिल यात्रा से जनजागरण का संदेश दे रहे सीताराम पुरी महाराज, आज हांसी पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल यात्रा से जनजागरण का संदेश दे रहे सीताराम पुरी महाराज, आज हांसी पहुंचे
भारत भ्रमण पर निकले संत सीताराम पुरी महाराज रविवार को हांसी पहुंचे। वे साइकिल यात्रा के माध्यम से देशभर में जनजागरण का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और संस्कारों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। महाराज ने बताया कि वे दिल्ली के नजफगढ़ से साइकिल यात्रा पर निकले हैं और उज्जैन की ओर जा रहे हैं। यात्रा के दौरान उनका हांसी आगमन हुआ।
आपको बता दे कि समाज में बढ़ते मोबाइल के दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज छोटे-छोटे बच्चे घंटों मोबाइल फोन पर समय बिता रहे हैं। इस दौरान वे अश्लील वीडियो भी देख रहे है, जिसका उनके मानसिक और नैतिक विकास पर प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के मोबाइल उपयोग पर निगरानी रखने और उन्हें संस्कार, शिक्षा तथा अच्छे वातावरण से जोड़ने की अपील की।
सीताराम पुरी महाराज ने कहा कि समाज में बढ़ती सामाजिक बुराइयों और नैतिक मूल्यों में आ रही गिरावट को रोकने के लिए जागरूकता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि उनकी साइकिल यात्रा का उद्देश्य लोगों को सही दिशा में प्रेरित करना और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक करना है। प्रेम विवाह के विषय पर अपनी राय रखते हुए उन्होंने कहा कि पारिवारिक मूल्यों और परंपराओं को महत्व दिया जाना चाहिए, ताकि समाज में परिवार और सामाजिक मर्यादाओं का सम्मान बना रहे।
उन्होंने कहा कि उनकी यह यात्रा केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि एक जनजागरण अभियान है, जिसके माध्यम से वे देशभर में सकारात्मक सोच, संस्कार और सामाजिक जागरूकता का संदेश पहुंचा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।