फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Regular drinking water supply will be provided through 8-inch pipeline, protest ends in Sector-5

Hisar News: 8 इंची नई पाइपलाइन से नियमित पेयजल आपूर्ति होगी, सेक्टर-5 में धरना समाप्त

Sun, 26 Jul 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 26 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Regular drinking water supply will be provided through 8-inch pipeline, protest ends in Sector-5
मांग पूरी होने की खुशी में धरनास्थल पर विधायक विनोद भयाना को लड्डू खिलातीं महिला। प्रशासन
हांसी। सेक्टर-5 में पेयजल संकट को लेकर पांच दिन से जारी अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को विधायक विनोद भयाना के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। विधायक ने धरना स्थल पर पहुंचकर सेक्टरवासियों से संवाद किया और उनकी प्रमुख मांगें स्वीकार करने की घोषणा की। बूस्टिंग स्टेशन के लिए बिछाई जा रही 8 इंच की नई पाइपलाइन से प्रतिदिन एक घंटे नियमित पेयजल आपूर्ति की जाएगी। इस व्यवस्था को मंगलवार तक लागू करने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन

इससे पहले जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के अधिकारियों ने पेयजल आपूर्ति के तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं पर चर्चा की। पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए एक ठोस कार्ययोजना भी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

सेक्टर-5 के प्रधान शशिकांत यादव , शिव शर्मा और अन्य ने समस्या के समाधान पर खुशी जताई। धरना समाप्त होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी व्यक्त की। इस दौरान एसडीएम राजेश खोथ के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


::::::::::::::::::::::
सेक्टर की समस्या पहले मेरे संज्ञान में नहीं लाई गई थी। जब धरना शुरू हुआ तब पहले मैं चंडीगढ़ में था, शुक्रवार को गुरुग्राम में था इसलिए धरने पर आने से देरी हुई। प्रदेश सरकार नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। विधानसभा क्षेत्र के हर नागरिक तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना प्राथमिकता है।- विनोद भयाना, विधायक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed