Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
An honor ceremony was held in Chanaut, Hansi; Ajay Chautala said These leaders will have to be dragged off their seats and thrashed
{"_id":"6a660b73a59c0ea53707d49a","slug":"video-an-honor-ceremony-was-held-in-chanaut-hansi-ajay-chautala-said-these-leaders-will-have-to-be-dragged-off-their-seats-and-thrashed-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी: चानौत में सम्मान समारोह, अजय चौटाला बोले- जो संघर्ष करता है, जीत उसी की होती है; इन नेताओं को कुर्सी से उतारकर पीटना पड़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी: चानौत में सम्मान समारोह, अजय चौटाला बोले- जो संघर्ष करता है, जीत उसी की होती है; इन नेताओं को कुर्सी से उतारकर पीटना पड़ेगा
हांसी। पानी की मांग को लेकर 62 दिनों तक चले आंदोलन में जीत हासिल करने के बाद आज चानौत गांव में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से राजनीतिक दलों के नेता, किसान संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। कार्यक्रम में पहुंचे जेजेपी सुप्रीमो अजय सिंह चौटाला ने कहा कि चानौत गांव ने पानी के लिए लंबी लड़ाई लड़ी और आखिरकार अपनी मांग मनवाने में सफल रहा।
आपको बता दे कि आंदोलन के दौरान गांव की मांग पर शहरी भाखड़ा पाइपलाइन में टी लगने के बाद ग्रामीणों ने इसे अपनी बड़ी जीत बताते हुए इसी की खुशी में यह आयोजन किया गया। जननायक जनता पार्टी के सुप्रीमो अजय सिंह चौटाला ने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे गांव के संघर्ष की जीत है। उन्होंने कहा, जो संघर्ष करता है, उसकी हमेशा जीत होती है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जवाब में अजय चौटाला ने तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि इनको कुर्सी से उतारकर पीटना पड़ेगा, बल्कि देश छोड़ने पर मजबूर करना पड़ेगा। इस दौरान अजय चौटाला ने दावा किया कि उन्होंने पहले भी राजस्थान कैनाल में पेंचर कर पानी पहुंचाने का काम किया था।
अजय चौटाला ने कहा कि शुरुआत में सरकार कह रही थी कि टी नहीं लगाई जायेगी, लेकिन जनहित में फैसले बदलने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि कानून जनता के हित के लिए जनप्रतिनिधि बनाते हैं, इसलिए जब जनता की मांग उचित हो तो समाधान निकालना ही पड़ता है। उन्होंने किसान आंदोलन का उदाहरण देते हुए कहा कि लंबा संघर्ष करने के बाद ही किसानों की मांगें मानी गई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।