Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
'Phirni' (peripheral road) for Jahangirpur village in Badli to be constructed at a cost of ₹45 lakh; protest called off after demand is met.
{"_id":"6a65baaf3b4543c8da092763","slug":"video-phirni-peripheral-road-for-jahangirpur-village-in-badli-to-be-constructed-at-a-cost-of-rs45-lakh-protest-called-off-after-demand-is-met-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"बादली में 45 लाख की लागत से बनेगी जहांगीरपुर गांव की फिरनी, मांग पूरी होने पर धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादली में 45 लाख की लागत से बनेगी जहांगीरपुर गांव की फिरनी, मांग पूरी होने पर धरना समाप्त
जहांगीरपुर गांव की कच्ची फिरनी को सीमेंटेड कराने की ग्रामीणों की मांग आखिरकार पूरी हो गई। प्रशासन ने फिरनी निर्माण के लिए 45 लाख रुपये की लागत स्वीकृत कर दी है। मांग पूरी होने के बाद पिछले छह दिनों से धरना और भूख हड़ताल पर बैठे मास्टर दीपक शर्मा और सुरेंद्र ने अपना अनशन समाप्त कर दिया।
एसडीएम विशाल कुमार ने उन्हें जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। प्रशासन की ओर से बताया गया कि अगले महीने के पहले सप्ताह तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, जिसके बाद फिरनी निर्माण का काम शुरू किया जाएगा। मांग पूरी होने के बाद ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
छह दिनों से चल रहे आंदोलन के समाप्त होने पर प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से खराब पड़ी फिरनी के निर्माण से गांव के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।