{"_id":"6a65b8df37df62deb605d659","slug":"video-neet-protest-dharamshala-youth-demand-transparent-exam-system-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"NEET Protest Himachal: 'कागजों तक सीमित न रहें परीक्षा सुधार', धर्मशाला में युवाओं का प्रदर्शन, पारदर्शी भर्ती-परीक्षा की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NEET Protest Himachal: 'कागजों तक सीमित न रहें परीक्षा सुधार', धर्मशाला में युवाओं का प्रदर्शन, पारदर्शी भर्ती-परीक्षा की मांग
Ankesh Dogra
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:05 PM IST
Link Copied
नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर रविवार को धर्मशाला में युवाओं ने गांधी वाटिका से कचहरी अड्डा तक रोष रैली निकाली। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब सरकार को परीक्षा सुधार से जुड़े वादों को धरातल पर लागू करना चाहिए।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि परीक्षा सुधार को लेकर समय-समय पर कई घोषणाएं की जाती हैं, लेकिन अधिकांश फैसले कागजों तक ही सीमित रह जाते हैं। उनका कहना था कि यदि परीक्षाओं में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करनी है तो सुधारों को प्रभावी तरीके से लागू करना होगा।
युवाओं ने मांग उठाई कि नीट सहित सभी भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं के संचालन में पूरी पारदर्शिता लाई जाए, ताकि मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों का विश्वास परीक्षा प्रणाली पर बना रहे। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था के समर्थन में नारेबाजी भी की और सरकार से जल्द ठोस कदम उठाने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।