{"_id":"6a65b930637194994805823f","slug":"video-pm-modi-mann-ki-baat-kargil-vijay-diwas-vocal-for-local-water-conservation-nahan-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mann Ki Baat: कारगिल के वीरों को पीएम मोदी का नमन, 'लोकल फॉर वोकल' और जल संरक्षण का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mann Ki Baat: कारगिल के वीरों को पीएम मोदी का नमन, 'लोकल फॉर वोकल' और जल संरक्षण का दिया संदेश
Ankesh Dogra
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:07 PM IST
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का प्रसारण रविवार को सिरमौर जिले के माजरा में सामूहिक रूप से सुना गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर देश के वीर जवानों और अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाओं के साथ की। उन्होंने कहा कि कारगिल के रणबांकुरों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा और नई पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में 'लोकल फॉर वोकल' अभियान को आगे बढ़ाने की अपील करते हुए लोगों से स्थानीय उत्पादों को अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही मानसून के मौसम को देखते हुए वर्षा जल संरक्षण के महत्व पर भी विशेष बल दिया और जनभागीदारी के माध्यम से जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का संदेश दिया।
डॉ. बिंदल ने कहा कि 'मन की बात' कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर जनजागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिक इस कार्यक्रम को सुनते हैं तथा प्रधानमंत्री के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करते हैं।
कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।