{"_id":"6a64accae1633d2555027af0","slug":"dipo-in-kalath-shop-nahan-news-c-177-1-nhn1002-184363-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: गिरिपार के क्लाथा गांव में खुली उचित मूल्य की दुकान, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: गिरिपार के क्लाथा गांव में खुली उचित मूल्य की दुकान, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
विज्ञापन
क्लाथा गांव में उचित मूल्य की दुकान का शुभारंभ करते वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष तोमर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-पांच से सात किलोमीटर दूर जाकर लेना पड़ता था राशन, अब गांव में ही मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। विकास खंड पांवटा साहिब के गिरिपार क्षेत्र के सीमांत गांव क्लाथा में शनिवार को उचित मूल्य की दुकान शुरू होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। दुकान का उद्घाटन भैला पंचायत के पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष तोमर ने किया।
इस मौके पर मनीष तोमर ने कहा कि क्लाथा गांव हिमाचल प्रदेश के अंतिम छोर पर स्थित है और इसकी सीमा उत्तराखंड से लगती है। उन्होंने कहा कि वर्षों तक यहां उचित मूल्य की दुकान नहीं होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब गांव में ही यह सुविधा उपलब्ध होने से लोगों को राहत मिलेगी।
दुकान संचालक चतर सिंह ने बताया कि अब तक ग्रामीणों को राशन लेने के लिए करीब पांच से सात किलोमीटर दूर दूसरी पंचायत जाना पड़ता था। इससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त खपत होती थी। अब गांव में ही उचित मूल्य की दुकान खुलने से उपभोक्ताओं को राशन सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। इस अवसर पर धनवीर तोमर, वीरेंद्र नंबरदार, इंदर सिंह, ललित तोमर आदि मौजूद रहे।-- -- -- -- --
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। विकास खंड पांवटा साहिब के गिरिपार क्षेत्र के सीमांत गांव क्लाथा में शनिवार को उचित मूल्य की दुकान शुरू होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। दुकान का उद्घाटन भैला पंचायत के पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष तोमर ने किया।
इस मौके पर मनीष तोमर ने कहा कि क्लाथा गांव हिमाचल प्रदेश के अंतिम छोर पर स्थित है और इसकी सीमा उत्तराखंड से लगती है। उन्होंने कहा कि वर्षों तक यहां उचित मूल्य की दुकान नहीं होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब गांव में ही यह सुविधा उपलब्ध होने से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
दुकान संचालक चतर सिंह ने बताया कि अब तक ग्रामीणों को राशन लेने के लिए करीब पांच से सात किलोमीटर दूर दूसरी पंचायत जाना पड़ता था। इससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त खपत होती थी। अब गांव में ही उचित मूल्य की दुकान खुलने से उपभोक्ताओं को राशन सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। इस अवसर पर धनवीर तोमर, वीरेंद्र नंबरदार, इंदर सिंह, ललित तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन