{"_id":"6a65e85f6e24d783eb0b99d4","slug":"video-nahan-joshiyon-wali-gali-reopened-after-landslide-debris-removal-sirmaur-news-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur News: 17 दिन बाद खुली नाहन की जोशियों वाली गली, भूस्खलन के बाद हजारों टन मलबा हटाने का काम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur News: 17 दिन बाद खुली नाहन की जोशियों वाली गली, भूस्खलन के बाद हजारों टन मलबा हटाने का काम जारी
Ankesh Dogra
Updated Sun, 26 Jul 2026 04:28 PM IST
Link Copied
सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के वार्ड नंबर-7 स्थित बड़ा चौक की जोशियों वाली गली में करीब 17 दिन बाद एक बार फिर लोगों की आवाजाही शुरू हो गई है। 10 जुलाई को हुए बड़े भूस्खलन के बाद बंद हुई इस गली को प्रशासन ने मलबा हटाने के बाद आम लोगों के लिए खोल दिया है। हालांकि, क्षेत्र में राहत एवं पुनर्स्थापना का कार्य अभी भी जारी है और स्थायी सुरक्षा के लिए डंगा निर्माण किया जाना बाकी है।
10 जुलाई की सुबह बड़ा चौक स्थित जोशियों वाली गली में एक जर्जर डंगा अचानक ढह गया था। इसके चलते भारी भूस्खलन हुआ और हजारों टन पत्थर व मलबा पूरी गली में फैल गया। हालात इतने गंभीर थे कि कई मकानों के दरवाजे और खिड़कियां मलबे से पूरी तरह बंद हो गए थे, जिससे कई परिवार अपने ही घरों में फंसकर रह गए थे।
भूस्खलन के बाद बड़ा चौक और आसपास के कई मकानों पर खतरा मंडराने लगा था। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद प्रभावित क्षेत्र में राहत और मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया।
बारिश कम होने के बाद प्रशासन ने मशीनों की मदद से युद्धस्तर पर मलबा हटाने का अभियान चलाया। अब गली से अधिकांश पत्थर और मलबा हटाया जा चुका है, जिससे लोगों का आवागमन फिर से शुरू हो गया है। हालांकि कुछ स्थानों पर मलबा हटाने का काम अभी जारी है।
प्रशासन के अनुसार मलबा पूरी तरह हटाने के बाद यहां नया सुरक्षा डंगा बनाया जाएगा, ताकि भविष्य में भूस्खलन जैसी घटनाओं से लोगों और मकानों को सुरक्षित रखा जा सके। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल इतना राहत कार्य कर लिया गया है कि यदि बारिश के दौरान ऊपर से कुछ मलबा आता भी है तो उससे आसपास के मकानों को नुकसान होने की आशंका काफी कम हो गई है।
स्थानीय लोगों ने गली खुलने पर राहत जताते हुए उम्मीद जताई कि प्रशासन जल्द ही स्थायी सुरक्षा उपाय भी पूरा करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।