{"_id":"6a65aaa7aea71ec448053f38","slug":"video-kargil-vijay-diwas-2026-nahan-shaheed-memorial-suresh-kashyap-pays-tribute-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kargil Vijay Diwas 2026: नाहन में कारगिल के अमर वीरों को नमन, सांसद सुरेश कश्यप समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kargil Vijay Diwas 2026: नाहन में कारगिल के अमर वीरों को नमन, सांसद सुरेश कश्यप समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
Ankesh Dogra
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:05 PM IST
Link Copied
27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को जिला मुख्यालय नाहन स्थित शहीद स्मारक पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद सुरेश कश्यप, उपायुक्त प्रियंका वर्मा और पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी सहित सेना, पुलिस, पूर्व सैनिकों और प्रशासनिक अधिकारियों ने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
समारोह के दौरान उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, सैनिकों और नागरिकों को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस उन वीर जवानों के अदम्य साहस, समर्पण और सर्वोच्च बलिदान को याद करने का अवसर है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों के शौर्य और त्याग की बदौलत देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और तिरंगे की आन, बान और शान हमेशा ऊंची बनी हुई है।
सांसद सुरेश कश्यप ने कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 26 जुलाई 1999 भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम और साहस का प्रतीक है। भारतीय जवानों ने करीब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर दुश्मन को परास्त कर दुनिया के सामने अपने शौर्य का परिचय दिया था। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए यह दिवस विशेष महत्व रखता है, क्योंकि प्रदेश के अनेक वीर जवानों ने कारगिल युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देकर देश का गौरव बढ़ाया।
श्रद्धांजलि समारोह में सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, आदेशक गृह रक्षा टीआर शर्मा, डीएसपी रमाकांत ठाकुर, तहसीलदार उपेंद्र कुमार, उपनिदेशक सैनिक कल्याण मेजर दीपक धवन, सेना, पुलिस, होमगार्ड, पूर्व सैनिकों और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने भी शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।