{"_id":"6a65bd1acf7e994f3b05f732","slug":"video-mercedes-benz-first-luxury-service-facility-opens-in-varanasi-new-amg-e-53-hybrid-also-launched-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में मर्सिडीज-बेंज की पहली लग्जरी सर्विस फैसिलिटी शुरू, नई एएमजी ई 53 हाइब्रिड भी लॉन्च; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में मर्सिडीज-बेंज की पहली लग्जरी सर्विस फैसिलिटी शुरू, नई एएमजी ई 53 हाइब्रिड भी लॉन्च; VIDEO
भारत की प्रमुख लग्जरी कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज ने वाराणसी में प्राइम स्टार के तहत अपनी पहली अत्याधुनिक 2एस लग्जरी सर्विस फैसिलिटी का उद्घाटन किया। इसके साथ ही कंपनी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में अपनी मौजूदगी को और मजबूत किया है। इसी अवसर पर मर्सिडीज-बेंज ने नई एएमजी ई 53 हाइब्रिड 4मैटिक+ भी लॉन्च की, जो ब्रांड की पहली इलेक्ट्रिफाइड एएमजी ई-क्लास मॉडल है। इसमें 3.0 लीटर इन-लाइन सिक्स सिलेंडर इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो मिलकर 430 किलोवॉट (585 हॉर्सपावर) की संयुक्त शक्ति प्रदान करती है।
करीब छह माह में तैयार हुई यह सर्विस फैसिलिटी शहर में सर्विस और वाहन डिलीवरी दोनों सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराएगी। यहां ग्राहकों के लिए निजी और अर्ध-निजी कंसल्टेशन एरिया, लग्जरी कस्टमर लाउंज, मर्सिडीज-बेंज एक्सेसरीज़ व लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स, हॉस्पिटैलिटी काउंटर, शॉप वॉल और विशेष 'की प्रेजेंटर' जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं।
एनएच-31 पर एयरपोर्ट के समीप स्थित यह सेंटर करीब 25,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला है। इसमें 10 ऑपरेशनल सर्विस बे, स्पेयर पार्ट्स के लिए समर्पित एरिया, प्रिवेंटिव मेंटेनेंस, सामान्य मरम्मत तथा बॉडी एवं पेंट कार्य के लिए अत्याधुनिक मशीनरी उपलब्ध है। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 180 किलोवॉट का फास्ट चार्जर और दो चार्जिंग बे भी स्थापित किए गए हैं।
ग्राहकों को 60 मिनट में प्रीमियर एक्सप्रेस सर्विस, फास्ट लेन बॉडी एवं पेंट डिलीवरी तथा ऑनलाइन सर्विस अपॉइंटमेंट बुकिंग की सुविधा भी मिलेगी। कंपनी के अनुसार यह पहल उसकी 'गो टू कस्टमर' रणनीति का हिस्सा है। मर्सिडीज-बेंज वर्ष 2026 के दौरान देशभर में 20 से अधिक नए लग्जरी आउटलेट शुरू करने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए फ्रेंचाइजी पार्टनर अगले दो वर्षों में 450 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।