{"_id":"698239a6f07724efb6069885","slug":"video-accused-of-forcing-young-woman-to-convert-her-religion-police-arrested-arif-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: युवती का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, आरिफ को पीटते हुए थाने ले गए बजरंग दल कार्यकर्ता; एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: युवती का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, आरिफ को पीटते हुए थाने ले गए बजरंग दल कार्यकर्ता; एफआईआर दर्ज
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक युवती के धर्म परिवर्तन कर बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। युवक की पिटाई करते हुए थाने ले आए। नारेबाजी कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि युवती 21 महीने से दूसरे समुदाय के युवक के साथ रह रही थी। दोनों के बीच मारपीट होने पर परिजन को बुला लिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। थाना खंदौली क्षेत्र की युवती को अप्रैल 2024 में क्षेत्र का आरिफ नामक युवक ले गया था। युवती के परिजन ने प्राथमिकी दर्ज करा दी। आरोप है कि आरोपी पक्ष ने दबाव बनाया। इस कारण उन्होंने समझौता कर लिया। युवती ने कोर्ट में युवक के पक्ष में बयान दे भी दे दिए। युवक युवती को फरीदाबाद ले गया, जहां दोनों साथ रह रहे थे। वह उससे रोज मारपीट करता था। इस दौरान धमकी भी देता था कि किसी को घर में बताया तो पिता और भाई को मार देगा। घर से बाहर नहीं निकलने देता था। दो माह पहले ट्रांस यमुना क्षेत्र में किराए के मकान में आकर रहने लगा। मंगलवार सुबह आरिफ ने मारपीट की। युवती ने किसी तरह पिता और मामा को काल कर घटना की जानकारी दी। इस पर वो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। घर के बाहर हंगामा कर दिया। आरिफ को पकड़ लिया। उसकी पिटाई करने लगे। इसके बाद थाने तक लेकर आए। पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के कार्रवाई न करने पर हंगामा भी कर दिया। आरोप लगाया कि युवती का धर्म परिवर्तन कराया गया है। बाद में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। आरिफ को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि युवती ने आरोपी से शादी कर ली थी। इसके बाद दोनों साथ ही रह रहे थे। अब विवाद होने पर पुलिस को सूचना दी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। थाने पर बजरंग दल के जिला संयोजक अनिल शर्मा, शैलू जाट, बंटी शर्मा, दिनेश, कृष्णकांत सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।