Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro Delayed: Just 6 KM Operational in Six Years, Full Project Now Targeted for 2027

यूपी: छह वर्षों में 6 किलोमीटर ही चल पाई आगरा मेट्रो, अब 2027 तक करना होगा इंतजार; जानें नया अपडेट

Thu, 12 Nov 2026 10:43 AM IST
Dhirendra Singh अवधेश भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
अवधेश भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 12 Nov 2026 10:43 AM IST
सार

आगरा मेट्रो परियोजना की दिसंबर 2025 की समय-सीमा निकल चुकी है, लेकिन अब तक करीब छह किलोमीटर के प्राथमिकता कॉरिडोर पर ही यात्री सेवा शुरू हो सकी है। 8,379 करोड़ रुपये की परियोजना को जून 2027 तक पूरा करने का नया लक्ष्य रखा गया है। निर्माण की धीमी रफ्तार से शहरवासी जाम, धूल और टूटी सड़कों की परेशानी झेल रहे हैं।

विज्ञापन
Agra Metro Delayed: Just 6 KM Operational in Six Years, Full Project Now Targeted for 2027
आगरा मेट्रो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा को जाम से राहत दिलाने और सार्वजनिक परिवहन की बेहतर सुविधा देने के लिए शुरू हुई मेट्रो परियोजना ने यातायात की रफ्तार पर ही ब्रेक लगा दिए हैं। सात दिसंबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से परियोजना का शुभारंभ किया था। निर्माण पांच साल दिसंबर 2025 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। छह साल बीतने को है, मेट्रो करीब छह किलोमीटर के प्राथमिकता कॉरिडोर तक ही सीमित है। काम पूरा होने के लिए अब 2027 तक का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन



 
Trending Videos

निर्माण की धीमी रफ्तार का खामियाजा शहर के लोगों को रोजाना भुगतना पड़ रहा है। सड़कों पर जगह-जगह खुदाई, निर्माण स्थलों के आसपास टूटी सड़कें, उड़ती धूल और संकरे रास्तों पर लगने वाले जाम आम लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। जिस परियोजना से शहर की यातायात समस्या कम होने की उम्मीद थी, उसके निर्माण के दौरान लंबे समय से बनी अव्यवस्था लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल की समय सीमा पूरी, परियोजना अब भी अधूरी
आगरा मेट्रो परियोजना की स्वीकृत लागत 8,379.62 करोड़ रुपये है। यूपीएमआरसी के संयुक्त महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि 29.4 किलोमीटर लंबे दो कॉरिडोर की परियोजना को पांच साल में पूरा किया जाना था। इसमें सिकंदरा से ताज ईस्ट गेट तक 14 किलोमीटर का पहला कॉरिडोर और आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक 15.4 किलोमीटर का दूसरा कॉरिडोर शामिल है। दोनों पर कुल 27 स्टेशन प्रस्तावित हैं। नवंबर 2026 में आईएसबीटी से सिकंदरा तक 70 प्रतिशत काम पूरा हो सका है। अब मेट्रो के निर्माण कार्य को जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। यानी परियोजना का काम निर्धारित अवधि से करीब डेढ़ साल आगे खिसक चुका है।

 
विज्ञापन

छह किलोमीटर के दायरे में सिमटी यात्री सेवा
मेट्रो की यात्री सेवा छह मार्च 2024 को ताज ईस्ट गेट से मन:कामेश्वर मंदिर तक शुरू हुई थी। इस हिस्से में छह स्टेशन हैं। करीब छह किलोमीटर के इस हिस्से में ट्रेन चलने लगी, लेकिन शहर के बड़े हिस्से को जोड़ने वाला नेटवर्क अब भी निर्माणाधीन है। पहले कॉरिडोर को सिकंदरा तक ले जाने के लिए गुरु का ताल और सिकंदरा तिराहा स्टेशन अहम हैं। इन दोनों स्टेशनों को तैयार करने का लक्ष्य दिसंबर 2026 रखा गया है। वहीं, आगरा कैंट से आगरा कॉलेज के बीच पहले चरण में मेट्रो चलाने का लक्ष्य दिसंबर 2026 रखा गया है, जबकि आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक शेष हिस्से को जून 2027 तक पूरा करने की बात कही गई है।

 

2027 तक क्यों खिंच गया निर्माण
दूसरे कॉरिडोर पर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक 15.4 किलोमीटर लंबा मार्ग बनाया जा रहा है। इसके सभी स्टेशन एलिवेटेड होंगे। यूपीएमआरसी के संयुक्त महाप्रबंधक ने बताया कि आगरा मेट्रो का निर्माण पूरा होने की तिथि 7 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई थी, लेकिन आगरा कैंट पर अनुमति मिलने में देरी हुई। इसके अलावा एमजी रोड पर काम शुरू होने पर कारोबारियों ने विरोध शुरू कर दिया था। मोती कटरा में महीनों तक मशीन बंद रहीं। निर्माण की जद में आने वाले पेड़ों के काटने की अनुमति भी देर से मिल सकी। सिकंदरा में पत्थर का घोड़ा, गुरु का ताल मॉन्यूमेंट में अनुमति न मिलने से आठ महीने तक काम बाधित रहा। इससे समय से काम पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed