{"_id":"6981eabd7543b5044909107a","slug":"video-thieves-tricked-a-woman-and-made-off-with-her-jewelry-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: महिला को झांसा देकर आभूषण ले उड़े उचक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया जिले के सुरेमनपुर-बैरिया मार्ग पर बीबी टोला पुल के पास महिला से उचक्कों ने अधिक रुपये देने का झांसा देकर सोने-चांदी के जेवर उतरवा कर फिल्मी स्टाइल से लेकर भाग खड़े हुए। महिला के रोने चिल्लाने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे बैरिया पुलिस चौकी पहुंचाया। उसने चौकी इंचार्ज बैरिया अजय कुमार को आपबीती सुनाई और न्याय की गुहार लगाई। बैरिया थाना क्षेत्र के टोला फतेह राय निवासी ब्रजेश पासवान की पत्नी शंभा देवी बकुलहा से पाटलिपुत्र पैसेंजर ट्रेन से सुरेमनपुर उतरी। वहां से टेंपो में सवार होकर रानीगंज बाजार आई। वहां से पैदल ही रानीगंज पुल के इस पार कुछ सामान खरीदने के लिए आ रही थी। उसके पीछे से दो उचक्के लग गए। उसे अधिक रुपया देने का झांसा देकर पुल के पास ही उसके शरीर से चांदी के पाजेब, सोने का मंगलसूत्र, जिउतिया, कान की बाली और अन्य आभूषण उतरवाकर ले भागे। इसके बाद महिला रोने चिल्लाने लगी। इससे मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। पीड़िता ने बताया कि वह अपने ससुराल से अपने ननिहाल सावन छपरा जाने के लिए निकली थी। घटना के बाद पीड़िता के पिता दलजीत टोला निवासी बालेश्वर पासवान भी चौकी में पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के आधार पर घटना की जांच हो रही है। फुटेज मिलते ही कार्रवाई होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।