{"_id":"69819aef673020bd850e62ae","slug":"video-deadline-for-obtaining-the-him-bus-card-has-been-extended-to-the-seventh-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: सात तक बढ़ी हिम बस कार्ड बनाने की तिथि, बस अड्डों में उमड़े यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: सात तक बढ़ी हिम बस कार्ड बनाने की तिथि, बस अड्डों में उमड़े यात्री
हिमाचल पथ परिवहन निगम ने हिम बस कार्ड बनाने की तिथि को 7 फरवरी तक बढ़ा दिया है। पहले कार्ड बनाने की तिथि 31 जनवरी तक निर्धारित थी लेकिन यात्रियों की मांग पर निगम प्रबंधन की ओर से अब इस तिथि को 7 फरवरी तक बढ़ा दिया है। एचआरटीसी हमीरपुर मंडल के तहत अब तक करीब 17351 हिम बस कार्ड बन चुके हैं। हालांकि, मंडल के तहत करीब 20986 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 3635 लंबित हैं। बस अड्डों में हिम बस कार्ड लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। निगम प्रबंधन ने भी सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को लंबित कार्डों को भी जल्द से जल्द निकालने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। बस अड्डे में स्थित पास काउंटरों का टाइम टेबल भी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। हमीरपुर बस अड्डा में दो कर्मचारी हिम बस कार्ड यात्रियों को दे रहे हैं। सरकारी बसों में मुफ्त और रियायती यात्रा का लाभ उठाने के लिए पात्र लोगों को 236 रुपये का हिम बस कार्ड बनाया जा रहा है। हिम बस कार्ड की एकमुश्त लागत 200 रुपये और जीएसटी रखी गई है, जिसमें पहले वर्ष की रियायत शामिल होगी। दूसरे वर्ष से वार्षिक नवीनीकरण शुल्क 150 रुपये और जीएसटी देना होगा। कार्ड खो जाने या टूटने पर 200 रुपये और जीएसटी देकर नया कार्ड जारी किया जाएगा। इसकी वैधता एक वर्ष रहेगी और आगे वार्षिक नवीनीकरण आवश्यक होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।