Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Chief Minister Nayab Singh Saini inaugurated the Special Olympics Bharat Athletics National Championship at MDU, Rohtak.
{"_id":"6981eb74deca167c5d08fb19","slug":"video-chief-minister-nayab-singh-saini-inaugurated-the-special-olympics-bharat-athletics-national-championship-at-mdu-rohtak-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक एमडीयू में स्पेशल ओलंपिक भारत एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक एमडीयू में स्पेशल ओलंपिक भारत एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया शुभारंभ
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 06:05 PM IST
Link Copied
हरियाणा में दिव्यांग बच्चों के लिए स्टेडियम बनाया जाएगा। इसमें उनके लिए आवास सुविधा भी होगी। स्पेशल ओलंपिक केवल प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुगम्य भारत सोच का अनुसरण करते यह कदम उठाया जा रहा है। यह कहना है मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का। वह मंगलवार को एमडीयू में स्पेशल ओलंपिक भारत एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप का शुभारंभ करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने स्पेशल ओलंपिक भारत को 31 लाख रुपये व खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने 21 लाख रुपये अनुदान देने की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री ने देश के 26 राज्यों से आए 500 स्पेशल बच्चों का हरियाणा पहुंचने पर जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि स्पेशल ओलंपिक प्रशिक्षण, सहभागिता, आत्मविश्वास व आजीवन विकास का महत्व देता है। ये खिलाड़ी चुनौतियों को पार करते हुए समाज को संदेश दे रहे हैं कि अवसर, प्रशिक्षण व विश्वास मिलने पर हर व्यक्ति असाधारण बन सकता है। इस ओलंपिक में मैदान पर दौड़ते, कूदते और जीत के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी हमें यह सिखाते हैं कि सीमाएं शरीर की नहीं होती है बल्कि सोच में होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।