{"_id":"6981e9404542d197b002d92c","slug":"video-mnrega-is-the-lifeline-of-rural-families-we-will-not-let-it-be-discontinued-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मनरेगा ग्रामीण परिवारों की जीवनरेखा, नहीं होने देंगे समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मनरेगा ग्रामीण परिवारों की जीवनरेखा, नहीं होने देंगे समाप्त
भदोही जिले में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस कमेटी के चल रहे जनजागरण अभियान में मंगलवार को औराई के तिउरी गांव में चौपाल आयोजित की गई। इसमें केंद्र सरकार पर मनरेगा को खत्म करने की साजिश का आरोप लगाया गया। सरकार की गलत नीतियों के बारे में ग्रामीणों को बताया। मुख्य अतिथि कोऑर्डिनेटर दयाशंकर पांडेय ने कहा कि मनरेगा देश के गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों की जीवनरेखा है। सरकार की तरफ से मनरेगा को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी। जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि मनरेगा केवल रोजगार योजना नहीं बल्कि ग्रामीण सम्मान और आत्मनिर्भरता का माध्यम है। कांग्रेस पार्टी मनरेगा की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। जिला महासचिव अवधेश पाठक और मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा ने मनरेगा योजना के महत्व, उसके समक्ष खड़े संकट और आंदोलन की आगामी रणनीति पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर राजेश्वर दुबे, राजाराम दुबे, सत्येंद्र दूबे मन्ना, नाजिम अली, ओम प्रकाश मिश्रा, शिव शंकर मिश्रा, सोनू मिश्रा, राम सजीवन गौतम, कमलेश शुक्ला, निकित गौतम आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।