{"_id":"6aa70451b13bf14e4c0525df","slug":"chief-ministers-youth-scheme-tops-in-bhadohi-division-528-youths-launch-startups-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-148571-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री युवा योजना : भदोही मंडल में अव्वल, 528 युवाओं ने शुरू किया स्टार्टअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री युवा योजना : भदोही मंडल में अव्वल, 528 युवाओं ने शुरू किया स्टार्टअप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में भदोही ने विंध्याचल मंडल में पहला स्थान प्राप्त किया है। योजना का लाभ पहुंचाने में मिर्जापुर मंडल में दूसरे और सोनभद्र तीसरे स्थान पर हैं। भदोही प्रदेश के ‘सीएम युवा’ डैशबोर्ड में उन्नीसवें स्थान पर पहुंच गया।
योजना के तहत युवाओं को अपना उद्यम शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 528 युवाओं के लिए ब्याजमुक्त ऋण स्वीकृत किए गए हैं। शासन की ओर से युवाओं के ऊर्जा और प्रतिभा को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। ‘सीएम युवा’ योजना के तहत युवाओं को कारोबार के लिए पांच लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाता है। योजना के तहत युवा अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप उद्यम स्थापित कर रहे हैं। इससे वे न सिर्फ खुद आत्मनिर्भर बन रहे हैं, बल्कि भविष्य में दूसरों को भी रोजगार देने की स्थिति में पहुंच रहे हैं। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त दयाशंकर सरोज ने बताया कि बैंकों ने 528 युवाओं के लिए ब्याजमुक्त ऋण को स्वीकृति प्रदान की है। इससे युवाओं के लिए अपना कारोबार शुरू करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पात्र युवाओं को योजना की जानकारी दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी शैलेष कुमार के प्रयासों से भदोही ने मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सरकार की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर दिया गया। उपायुक्त ने बताया कि भदोही जैसे औद्योगिक जिले में योजना की व्यापक संभावनाएं हैं। युवा कालीन उद्योग के साथ सेवा, विनिर्माण और व्यापार में आगे बढ़ सकते हैं। अन्य स्वरोजगार गतिविधियों में भी युवाओं के लिए अवसर हैं। विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक पात्र युवाओं को योजना से जोड़ा जाए।