Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Rishikesh News
›
Rishikesh: Protest against sending employees into sewer tanks without safety equipment; Bhagwat Prasad Makwana expresses displeasure
{"_id":"698392c10cc8f109800618e3","slug":"video-rishikesh-protest-against-sending-employees-into-sewer-tanks-without-safety-equipment-bhagwat-prasad-makwana-expresses-displeasure-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: कर्मचारियों को बिना सुरक्षा उपकरण सीवर टैंक में उतारने का विरोध, भगवत प्रसाद मकवाना ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: कर्मचारियों को बिना सुरक्षा उपकरण सीवर टैंक में उतारने का विरोध, भगवत प्रसाद मकवाना ने जताई नाराजगी
आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद कर्मचारियों को बिना सुरक्षा उपकरण सीवर टैंक में उतारने पर सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने कड़ी नाराजगी जताई। जल संस्थान के अधिकारियों कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि यदि दोबारा शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना को वीडियो दिखाकर शिकायत की गई थी।
बुधवार को नगर निगम परिसर में सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना निगम सहित अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। ईपीएफ अधिकारी को निर्देशित किया गया के जिन कर्मचारियों का ईपीएफ भुगतान नहीं किया गया है, ऐसे कर्मचारियों के लिए दिनांक 27 फरवरी को विशेष कैंप आयोजित कर समस्याओं निस्तारण किया जाए। डोर टू डोर कूड़ा कंपनी के सहायकों का मानदेय शासनादेश के अनुसार प्रतिदिन 500 रूपये भुगतान करने के निर्देश भी दिए। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि 70 लोगों की सूची तैयार कर पर्यावरण मित्रों को लोन प्रदान करने बैंक भेजा गया। जिस पर सफाई कर्मचारियों ने कहा कि सूची में शामिल किसी भी कर्मचारी को बैंक से लोन नहीं मिला है। लीड बैंक अधिकारी के बैठक में न होने पर नगर आयुक्त को स्पष्टीकरण मांगने को कहा गया। बैठक में सफाई आयोग उत्तराखंड के सदस्य राकेश कुमार पारछा, नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट, विशाल बिरला, विनोद घाघट, अक्षय आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।