Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mathura News
›
divine prasad will be sent from Shri Krishna Janmabhoomi mathura to Kashi Vishwanath varanasi on Mahashivratri
{"_id":"698345667b62fb5b390d6218","slug":"video-divine-prasad-will-be-sent-from-shri-krishna-janmabhoomi-mathura-to-kashi-vishwanath-varanasi-on-mahashivratri-2026-02-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: महाशिवरात्रि पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि से काशी विश्वनाथ भेजा जाएगा दिव्य प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: महाशिवरात्रि पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि से काशी विश्वनाथ भेजा जाएगा दिव्य प्रसाद
मथुरा में इस बार महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि से काशी विश्वनाथ धाम के लिए दिव्य प्रसाद भेजा जाएगा। इसे लेकर श्रीकृष्ण जन्म स्थान सेवा संस्थान के द्वारा सभी तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पहली बार आयोजित किए जा रहे इस आयोजन के संबंध में श्रीकृष्ण जन्म स्थान सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी आठ फरवरी को श्रीकृष्ण जन्मभूमि से काशी विश्वनाथ धाम वाराणसी के लिए दिव्य प्रसाद रवाना किया जाएगा। प्रथम बार आयोजित किए जा रहे इस आयोजन को लेकर श्रीकृष्ण जन्म स्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा एवं संस्थान के सदस्य हिंदूवादी नेता गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने जानकारी दी कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि एवं काशी विश्वनाथ धाम के मध्य पावन नवाचार के भाव से इस नई व्यवस्था को पूरा कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सवा मन फलाहारी लड्डू फल पंचमेवा बाबा विश्वनाथ एव भगवती अन्नपूर्णा के वस्त्र एवं श्रंगार के साथ सुगंधित द्रव्य सहित अन्य सामग्री शास्त्रीय मान्यताओं एवं परंपराओं के साथ विधि विधान से मंदिर के पूजाचार्य के मध्य सजे हुए वाहन से काशी विश्वनाथ धाम के लिए रवाना की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।