सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Video: नेपाल में 1800 रुपये में बिक रही बहराइच और श्रावस्ती की यूरिया

Video: नेपाल में 1800 रुपये में बिक रही बहराइच और श्रावस्ती की यूरिया

Akash Dwivedi आकाश द्विवेदी
Updated Wed, 04 Feb 2026 06:20 PM IST
Video: नेपाल में 1800 रुपये में बिक रही बहराइच और श्रावस्ती की यूरिया
जितेंद्र दीक्षित/राम सुहावन वर्मा। श्रावस्ती/जमुनहा। तराई के किसानों के लिए आने वाली सब्सिडी वाली यूरिया को तस्कर सीमा से सटे नेपाल के बांके जिले में धड़ल्ले से बेंच रहे हैं। जिम्मेदारों के नाक के नीचे जारी इस तस्करी के सरगना एक बोरी यूरिया पर 1200 से 1500 रुपये मुनाफा कमा रहे हैं। वहीं, तराई के किसान एक बोरी यूरिया के लिए सरकारी व निजी दुकानों के चक्कर काट रहे हैं। ऐसा तब है जब 17 दिसंबर को ई-पॉश मशीन के जांच में रात में खाद बेंचने का खुलासा हुआ था और शासन की ओर से 12 दुकानों के खाद लाइसेंस निलंबित व 17 को नोटिस जारी किया गया था। यूरिया तस्करी को लेकर बुधवार को पड़ोसी देश नेपाल की पड़ताल की गई। पड़ताल में नेपाल के बांके जिले के बेतहनी चौक के पास आधा दर्जन से अधिक किराने की दुकानों पर भारतीय सब्सिडी वाली यूरिया खाद खुलेआम बिकती मिली। बोरियों पर साफ-साफ भारत सरकार द्वारा सब्सिडीयुक्त लिखा मिला। दुकानदारों से जब खाद की कीमत पूंछी गई तो दुकानदारों ने 1800 से लेकर 2000 रुपये का भाव बताया। नेपाल में भारी मात्रा में पहुंच रही अनुदानित खाद को लेकर जहां जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं तो वहीं सीमा से सटे दुकानदार व तस्कर मुनाफाखोरी की मलाई चाट रहे हैं। बहराइच व श्रावस्ती की पगडंडियां बनी सहारा नेपाल के सूत्रों की मानें तो तस्कर बहराइच जिले के गंगापुर, गुलरिहा समेत कई खुली पगडंडियों के रास्ते खाद को बॉर्डर पार पहुंचाते हैं। दिन के समय जहां छोटी-छोटी बोरियों में खाद को खेतों में छिड़काव का बहाना बताकर पार करवाया जाता है तो वहीं रात के समय पूरी की पूरी बोरी पार करवा देते हैं। तस्कर खाद को बहराइच के नवाबगंज, नूरी चौराहा, बाबागंज और श्रावस्ती के मल्हीपुर, माल्ही चौराहा आदि के पास स्थित निजी व सहकारी समितियों से खरीदते हैं। सबको मिलता है मुनाफे में हिस्सा सूत्रों की मानें तो तस्कर सीमा से सटे भारतीय क्षेत्र की दुकानों से 350 से 450 रुपये में एक बोरी यूरिया खाद खरीदते हैं। इससे बिक्रेता को एक बोरी पर 120 से लेकर लगभग 200 रुपये तक मुनाफा मिलता है। तस्कर 100 रुपये से 150 रुपये देकर यूरिया को बार्डर पार करवाते हैं और फिर उसे क्षेत्रीय दुकानदारों को बेंच देते हैं। नेपाल के स्थानीय दुकानदार अपना मुनाफा जोड़ कर 267 रुपये में भारतीय क्षेत्र में मिलने वाली सब्सिडी युक्त यूरिया को 1800 रुपये से 2000 रुपये में बेंचते हैं। रात में बेंचते थे खाद, हुई थी कार्रवाई तराई से यूरिया तस्करी कोई पहली बार नहीं है। धान के सीजन में भी बड़े पैमाने पर यूरिया तस्करी के आरोप लगे थे। भारतीय क्षेत्र में यूरिया के लिए लंबी-लंबी लाइन लग रही थी और नेपाल में धड़ल्ले से अनुदानित यूरिया बिक रही थी। लगातार शिकायत पर शासन की ओर से ई-पॉश मशीन की जांच करवाई थी, जिसमें 29 दुकानों में रात में खाद बिक्री होने का खुलासा हुआ था। जिसके बाद शासन के निर्देश पर 12 दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए थे और 17 को नोटिस जारी किया गया था। शासन की कार्रवाई के बाद भी यूरिया तस्करी का जारी रहना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पटियाला में नंबरदार के घर से ढाई करोड़ के गहने और नगदी चोरी

04 Feb 2026

सोनीपत में गोहाना राजकीय महिला महाविद्यालय में एंटरप्रेन्योरशिप अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित

04 Feb 2026

कानपुर: मंधना के निजी कॉलेज में भारी बवाल, देरी से आने पर फैकल्टी व गार्डों ने छात्रों को पीटा

04 Feb 2026

Hamirpur: लक्ष्य से अधिक हुआ जिले में फलदार पौधों का वितरण

झज्जर में मौसम साफ, आउटर में छाई धुंध

विज्ञापन

बहादुरगढ़ में 20 साल पुरानी मांग हुई पूरी, गांव परनाला को मिला पशु अस्पताल

Ujjain News: महाकालेश्वर मंदिर का चमत्कारी शिवलिंग, कुंड के जल से प्रतिदिन होता है बाबा का अभिषेक

04 Feb 2026
विज्ञापन

पाकिस्तान की जेल में एक साल की सजा काट कर लौटे फिरोजपुर के दो व्यक्ति

पंजाबी गायक व अभिनेता मेहताब विर्क ने सचखंड श्री दरबार साहिब में टेका माथा

04 Feb 2026

Sirmour: नाहन में 13 जनवरी को निकलेगी भगवान शिव की बारात

04 Feb 2026

Barmer News: 60 लाख की चोरी का खुलासा, बूस्टर डॉग की मदद से आरोपी पर कसा शिकंजा, जेल से निकलते ही की वारदात

04 Feb 2026

बीएचयू में 150 छात्र मौन धरने पर बैठे

04 Feb 2026

हरदोई: चोरी के माल का बंटवारा कर रहे शातिरों से पुलिस की मुठभेड़

04 Feb 2026

VIDEO: खेत गई किशोरी से दुष्कर्म के बाद हमला कर किया घायल, गिरफ्तारी के बाद वाहन से कूदकर भागते समय आरोपी घायल

04 Feb 2026

बीएचयू में यूजीसी नियमावली लागू करने की मांग, छात्रों ने निकाला मार्च

04 Feb 2026

अमृतसर देहात पुलिस ने जंडियाला टोल प्लाजा समेत गांवों में की विशेष नाकाबंदी

04 Feb 2026

ऑक्सफोर्ड और लक्ष्य के बीच हुआ मुकाबला

04 Feb 2026

VIDEO: कॉलोनाइजर हत्याकांड का सुपारी किलर बनारसी यादव मुठभेड़ में ढेर

04 Feb 2026

कानपुर: दीपिका के हत्यारोपी ने की चार शादियां, सोशल मीडिया पर चैटिंग से हुआ था प्यार

04 Feb 2026

VIDEO: रायबरेली में कड़ाके की सर्दी ने लोगों को किया परेशान, घना कोहरा छाया

04 Feb 2026

VIDEO: केजीएमयू से विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर निकली कैंसर जागरूकता रैली

04 Feb 2026

VIDEO: एलडीए के वीसी से मिलने पहुंचा सपा का प्रतिनिधिमंडल, जेपीएनआईसी था मुद्दा

04 Feb 2026

Ujjain: बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे भोजपुरी फिल्म अभिनेता विनय आनंद, बोले- हर प्रार्थना सुनते हैं महाकाल

04 Feb 2026

Pilibhit: बिलसंडा के तालाब में कई कछुओं की मौत, वीडियो वायरल होने पर वन विभाग में मची खलबली

04 Feb 2026

Bareilly: व्यापारी के मकान और दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का नुकसान; दो घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड

04 Feb 2026

VIDEO: भक्ति के रंगों में सराबोर हुआ शहर, धूमधाम से निकली सप्तरंगी निशान यात्रा

04 Feb 2026

प्राकृतिक आपदाओं को ध्यान में रखते हुए मिनी सेक्रेटेरिएट पटियाला में एनडीआरएफ ने की मॉक ड्रिल

04 Feb 2026

Bihar Leaders on Budget: बिहार बजट पर बोले नेता... सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने | Bihar Politics

04 Feb 2026

VIDEO: खेत में काम कर रहे सगे भाइयों पर जानलेवा हमला, एक की हत्या

04 Feb 2026

फतेहपुर: पश्चिम बंगाल भेजे जा रहे थे कछुए, स्टेशन में जीआरपी-आरपीएफ ने दो तस्करों को पकड़ा

04 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed