{"_id":"69833af6a698b986a306f33a","slug":"video-awareness-camp-on-breast-cancer-held-at-firozpur-railway-hospital-2026-02-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर रेलवे अस्पताल में स्तन कैंसर पर जागरूकता शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर रेलवे अस्पताल में स्तन कैंसर पर जागरूकता शिविर
फिरोजपुर रेल मंडल अस्पताल द्वारा विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रंजना सहगल की अगुवाई में स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत महिलाओं को गर्भाशय एवं स्तन कैंसर से संबंधित स्व-निरीक्षण प्रक्रिया, प्रारंभिक लक्षणों की पहचान तथा आवश्यक जांच के बारे में परामर्श प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ. दिनेश पाठक एवं डॉ. सोनम ने स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर, उनके कारण, बचाव के उपाय तथा समय पर जांच और उपचार के महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त सिविल हॉस्पिटल, फिरोजपुर से आई चिकित्सकों की टीम ने भी परामर्श देते हुए कैंसर रोग की शीघ्र पहचान एवं समय पर उपचार सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। इस जागरूकता कार्यक्रम में 60 से अधिक रेलकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।