{"_id":"6983842ccc1b126866051297","slug":"video-body-of-young-man-found-under-bridge-2026-02-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बरात में गए युवक का पुल के नीचे मिला शव, परिवार में मचा कोहराम; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बरात में गए युवक का पुल के नीचे मिला शव, परिवार में मचा कोहराम; जांच में जुटी पुलिस
आगरा के इरादतनगर थाना क्षेत्र के खारी नदी के पुल के नीचे बुधवार की सुबह एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान एकता थाना क्षेत्र के गंगरौआ गांव निवासी राहुल के रूप में हुई। परिजन ने बताया कि राहुल मंगलवार की रात किसी परिचित की बरात में जाने की कहकर निकला था। खारी नदी पुल के नीचे शव मिलने की सूचना मिलते ही सहायक पुलिस आयुक्त शमसाबाद अमीषा सिंह घटनास्थल पर पहुंचीं। सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। साक्ष्य जुटाने के लिए विधि विज्ञान विभाग (फोरेंसिक टीम) को भी मौके पर बुलाया गया। विधि विज्ञान विभाग की टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य और नमूने एकत्रित किए हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।