{"_id":"69832cd742b9d87f060adb48","slug":"video-the-haryana-youth-congress-staged-a-protest-and-surrounded-the-gurukamal-office-in-gurugram-2026-02-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में हरियाणा युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन कर गुरुकमल कार्यालय का घेराव किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में हरियाणा युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन कर गुरुकमल कार्यालय का घेराव किया
हरियाणा युवा कांग्रेस की ओर से बुधवार को भाजपा कार्यालय गुरु कमल के बाहर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार की नीतियों और संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने से रोके जाने के विरोध में आवाज उठाया गया। बुधवार दोपहर 12:30 बजे शुरू हुए इस प्रदर्शन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जताया। प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने कहा कि मोदी सरकार देश की सुरक्षा और सैनिकों के सम्मान के मुद्दे पर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि जनरल नरवणे की किताब पर रोक लगाना और संसद में सवालों से बचना, सरकार की कमजोर मानसिकता को दर्शाता है। इस प्रदर्शन में अभिषेक यादव, मोबीन खान,इमरत उल्लावास, मोहित तंवर, सुनील कटारिया, विक्रम कटारिया व सहदेव समेत अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।