फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A synthetic track will soon be built at Laser Valley Park.

Gurugram News: लेजर वैली पार्क में जल्द बनेगा सिंथेटिक ट्रैक

Sun, 26 Jul 2026 07:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
A synthetic track will soon be built at Laser Valley Park.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली पार्क (महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क) में धावकों और फिटनेस प्रेमियों को जल्द ही सिंथेटिक ट्रैक की सुविधा मिलेगी। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) पार्क के मौजूदा कच्चे ट्रैक की जगह करीब दो किलोमीटर लंबा ईपीडीएम (एथिलीन प्रोपाइलीन डाइन मोनोमर) सिंथेटिक ट्रैक बनाएगा। इस पर करीब 3.89 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
वर्तमान में पार्क में कच्चा ट्रैक होने के कारण बरसात के दिन में जॉगिंग और रनिंग करने वालों को काफी परेशानी होती है। सिंथेटिक ट्रैक बनने के बाद लोगों को हर मौसम में सुरक्षित और आरामदायक सैर करने की सुविधा मिलेगी। जीएमडीए ने परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। निर्माण कार्य बारिश के बाद शुरू होगा और इसे पांच माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। निर्माण एजेंसी को ट्रैक का पांच वर्ष तक रखरखाव भी करना होगा। यह शहर का पहला सिंथेटिक ट्रैक होगा।
विज्ञापन


जीएमडीए के अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुमार का कहना है कि लेजर वैली पार्क में सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण की सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इसके बनने से शहर के लोगों को जॉगिंग और रनिंग के लिए बेहतर एवं सुरक्षित सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed