फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Low-pressure water supply in Palam Vihar's C-1 and C-2 blocks for five days.

Gurugram News: पालम विहार के सी-1 और सी-2 ब्लॉक में पांच दिन से कम दबाव से पानी की आपूर्ति

Sun, 26 Jul 2026 07:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
Low-pressure water supply in Palam Vihar's C-1 and C-2 blocks for five days.
ओवरहेड टैंक की छत का हिस्सा गिरने से पाइपलाइन मलबे से बाधित, एक हजार परिवार प्रभावित
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पालम विहार के सी-1 और सी-2 ब्लॉक में पिछले पांच दिनों से पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने से करीब एक हजार परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी का दबाव इतना कम है कि अधिकांश घर की छतों पर लगी टंकियां नहीं भर पा रही हैं।



निवासियों के अनुसार, इन ब्लॉकों में पानी की आपूर्ति ओवरहेड टैंक से होती है। सामान्य स्थिति में बिना मोटर के भी पर्याप्त दबाव के साथ पानी घरों की टंकियों तक पहुंच जाता है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से जलापूर्ति का दबाव लगातार कम बना हुआ है। समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने नगर निगम में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद रविवार को निगम अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पाइपलाइन और ओवरहेड टैंक का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि ओवरहेड टैंक की छत का एक हिस्सा गिर गया है। इसके चलते पाइपलाइन के पास मलबा जमा हो गया, जिससे पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है। लोगों का कहना है कि इस घटना के बाद ओवरहेड टैंक की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने जल्द मरम्मत कर जलापूर्ति सामान्य करने और टैंक की तकनीकी जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



------------

यह टैंक अंसल की ओर से नगर निगम को हैंडओवर किया गया था। इसकी स्थिति का पहले विशेषज्ञों से तकनीकी परीक्षण कराया जाएगा। यदि टैंक सुरक्षित पाया गया तो इसकी मरम्मत कराई जाएगी। यदि संरचना असुरक्षित मिली तो इसे गिराने की कार्रवाई की जाएगी। -आरिफ खान, जेई, नगर निगम गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed