फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Instructions issued to expedite sewerage and drainage work in New Gurugram.

Gurugram News: न्यू गुरुग्राम में सीवरेज-ड्रेनेज कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश

Sun, 26 Jul 2026 07:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
Instructions issued to expedite sewerage and drainage work in New Gurugram.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। शहरी विकास के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने न्यू गुरुग्राम में मास्टर सीवरेज और बरसाती नाले की परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के अधिकारियों को लंबित और छूटे हुए कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। ढेसी ने दोनों प्राधिकरणों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया। ढेसी ने कहा कि न्यू गुरुग्राम में एक एकीकृत ड्रेनेज नेटवर्क का विकास सुनियोजित तरीके से होना चाहिए। सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करना अत्यंत आवश्यक है।
जीएमडीए अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-68 से 75 और 76 से 80 तक बरसाती नाले के नेटवर्क बिछाने का कार्य प्रगति पर है। एचएसवीपी प्रशासक वैशाली सिंह ने बताया कि सेक्टर-81 से 95 तक का नेटवर्क दो चरणों में बन रहा है। प्रथम चरण (सेक्टर 81 से 87) पूरा कर जीएमडीए को सौंपा जा चुका है। दूसरे चरण (सेक्टर 88 से 95) का निर्माण अंतिम चरण में है, जिसे जल्द ही जीएमडीए को हस्तांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन

एचएसवीपी ने पूर्व में सेक्टर-112 से 115 तक के कुछ हिस्से में स्टॉर्म वाटर ड्रेन का निर्माण किया था। अब इन सेक्टरों में ड्रेनेज का कार्य जीएमडीए को हस्तांतरित कर दिया गया है। बैठक में बताया गया कि सेक्टर 83 से 95 तक के वर्षा जल को पूर्ण ड्रेनेज नेटवर्क तैयार होने तक चिह्नित खुले हरित क्षेत्रों की ओर मोड़ा जा रहा है। जीएमडीए अधिकारियों ने बताया कि इस संयंत्र की पूर्व में क्षतिग्रस्त हुई ट्रीटेड वाटर चैनल की मरम्मत कर उसे पुनः चालू कर दिया गया है। इससे झज्जर जिले के किसानों को सिंचाई के लिए शोधित जल की आपूर्ति फिर से शुरू हो गई है। ढेसी ने एचएसवीपी को झज्जर सिंचाई विभाग से समन्वय कर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed