{"_id":"6a66260c66d6279e530582f9","slug":"video-youths-attacked-with-sticks-and-rods-at-a-cng-pump-in-gurugram-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: सीएनजी पंप पर युवकों पर लाठी-डंडे से हमला, गाड़ी के शीशे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: सीएनजी पंप पर युवकों पर लाठी-डंडे से हमला, गाड़ी के शीशे तोड़े
गुरुग्राम में बीमार पिता को अस्पताल ले जाने से पहले 25 जुलाई की रात को कार में सीएनजी भरवाने पहुंचे दो युवकों पर कई युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। पंप पर बदमाशों ने दोनों को कार से घसीटकर लाठी-डंडों से पीटा और उनके सिर व पैर में कई वार किए गए। युवकों ने हमलावरों से बचने का प्रयास करते हुए मारपीट न करने की गुहार भी लगाई, लेकिन हमलावर नहीं रुके।
पूरी वारदात सीएनजी पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। वीडियो में बदमाश लोहे की रॉड, लाठी व डंडों के साथ लात-मुक्के मारते नजर आ रहे हैं। हमलावरों ने युवकों के साथ मारपीट करने के बाद उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। मारपीट के बाद बदमाश अपनी कार में सवार होकर भाग गए। दोनों घायल युवक लहूलुहान होकर बेसुध पड़े रहे, जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल भर्ती कराया गया। मारपीट की वारदात 25 जुलाई की रात करीब 12 बजे की है। रविवार को परिवार वालों ने भोंडसी थाने में शिकायत दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।