{"_id":"6a65d640ada8c3901c08382a","slug":"video-bhitargaon-stray-dog-attack-12-people-bitten-child-seriously-injured-kanpur-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: भीतरगांव में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 12 लोगों को बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: भीतरगांव में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 12 लोगों को बनाया शिकार
भीतरगांव क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे के भीतर अलग-अलग स्थानों पर 12 लोगों को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
घायलों में छह वर्षीय एक मासूम बच्ची भी शामिल है। बच्ची पर कुत्ते ने इतना खतरनाक हमला किया कि उसकी जांघ का मांस बुरी तरह नोंच लिया। परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके बावजूद समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। बच्चों और बुजुर्गों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।