{"_id":"6a65d55eaad15173010b5864","slug":"video-hamirpur-bhoranj-congress-protest-against-bjp-government-suresh-kumar-rally-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: भोरंज में कांग्रेस का भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, आक्रोश रैली के बाद बस्सी चौक पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: भोरंज में कांग्रेस का भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, आक्रोश रैली के बाद बस्सी चौक पर धरना
Ankesh Dogra
Updated Sun, 26 Jul 2026 03:07 PM IST
Link Copied
हमीरपुर जिले के भोरंज विधानसभा क्षेत्र में रविवार को कांग्रेस ने भाजपा सरकार की नीतियों और विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर शक्ति प्रदर्शन किया। विधायक सुरेश कुमार के नेतृत्व में विश्राम गृह भोरंज से शुरू हुई विशाल आक्रोश रैली मुख्य बाजार से होते हुए बस्सी चौक पहुंची, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
रैली में कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और पार्टी के झंडे लेकर महंगाई, बेरोजगारी और अन्य मुद्दों पर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
धरने को संबोधित करते हुए विधायक सुरेश कुमार ने आरोप लगाया कि प्रदेश और देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं से परेशान है, लेकिन सरकार इन मुद्दों के समाधान की बजाय लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आम जनता के अधिकारों और जनहित के मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी।
सुरेश कुमार ने राम मंदिर चंदा संग्रह में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी हुई है तो उसकी पारदर्शी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने भर्ती परीक्षाओं में सामने आए पेपर लीक मामलों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि लगातार हो रही अनियमितताओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। सरकार को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाना चाहिए, ताकि युवाओं का भरोसा बहाल हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।