{"_id":"6a65d0542fb04770cc0745cb","slug":"martyr-hariom-remembered-on-kargil-diwas-officers-paid-tribute-in-budaun-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कारगिल विजय दिवस पर शहीद हरिओम को किया याद, परिवार और अफसरों ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कारगिल विजय दिवस पर शहीद हरिओम को किया याद, परिवार और अफसरों ने दी श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 26 Jul 2026 02:46 PM IST
Link Copied
बदायूं में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को शहीद हरिओम को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह कार्यक्रम कलक्ट्रेट परिसर स्थित शहीद स्थल पर आयोजित किया गया। शहीद की पत्नी गुड्डो देवी और पुत्र कुंवर प्रताप सिंह ने पुष्पांजलि अर्पित की। प्रशासनिक अधिकारियों और भूतपूर्व सैनिकों ने भी शहीद स्मारक पर नमन किया।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस का परिचय दिया। उन्होंने शहीद हरिओम के बलिदान को जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों ने शहीद हरिओम के साहस और बलिदान को नमन किया। सभी ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प भी लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।