{"_id":"6a661808423134d4d80e34b1","slug":"video-utility-shifting-for-the-namo-bharat-corridor-has-begun-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: नमो भारत कॉरिडोर में आ रही यूटिलिटी शिफ्टिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: नमो भारत कॉरिडोर में आ रही यूटिलिटी शिफ्टिंग शुरू
गुरुग्राम। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) की ओर से दिल्ली-गुरुग्राम-बावल नमो भारत कॉरिडोर के तहत यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य चल रहा है। नमो भारत कॉरिडोर में सीवर-पानी और ड्रेनेज का भी कार्य एक एजेंसी को दिया गया है। इसमें हरियाणा बॉर्डर (एनएच-48) से राजीव चौक नमो भारत स्टेशन तक यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्यों के लिए करीब 16.09 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह कार्य दिल्ली-गुरुग्राम–बावल नमो भारत कॉरिडोर के निर्माण का हिस्सा है, जिसके तहत क्षेत्र में मौजूदा सीवर लाइन, पानी की पाइपलाइन और स्टॉर्म वाटर लाइन को स्थानांतरित किया जाएगा। बात दें कि नमो भारत कॉरिडोर दिल्ली एरोसिटी से गुरुग्राम में उद्योग विहार से एनएच-48 के साथ एलिवेटेड इफ्को चौक पहुंचेगा। इफ्को चौक के बाद राजीव चौक से पहले भूमिगत होगा। कॉरिडोर राजीव चौक स्टेशन के बाद हीरो होंडा चौक, खेड़कीदौला और मानेसर जाएगा। इसके बाद अरावली रिज क्षेत्र से गुजरते हुए पचगांव पहुंचेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।