{"_id":"6a65bff6637194994805824f","slug":"video-video-bhathal-pal-ka-pasa-yavata-sa-cana-lta-bika-savara-tha-bthamasha-farara-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भिठौली पुल के पास युवती से चेन लूट, बाइक सवार दो बदमाश फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भिठौली पुल के पास युवती से चेन लूट, बाइक सवार दो बदमाश फरार
मड़ियांव थाना क्षेत्र में सीतापुर रोड पर भिठौली पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने रैपिडो बाइक से जा रही युवती के गले से चेन लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शाहजहांपुर की भाटन टोला निवासी वंशिका शर्मा ने बताया कि 24 जुलाई को वह रैपिडो बाइक से छठा मील स्थित अपनी बहन के घर जा रही थीं। आरोप है कि भिठौली पुल से पहले एक बाइक पर सवार दो युवक उनके पास आए और झपट्टा मारकर गले की चेन छीन ली। इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं दोनों आरोपी तेज रफ्तार से फरार हो गए।
इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।