{"_id":"6a65bfed2b6948bff8083b79","slug":"video-video-aathha-rata-bdanprma-ma-ajagara-thakhakara-sahama-gae-parajana-khatha-ka-kaya-rasakaya-naha-mal-kaii-mathatha-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आधी रात बेडरूम में अजगर देखकर सहम गए परिजन, खुद की किया रेस्क्यू, नहीं मिली कोई मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आधी रात बेडरूम में अजगर देखकर सहम गए परिजन, खुद की किया रेस्क्यू, नहीं मिली कोई मदद
लखनऊ के थाना ठाकुरगंज की आम्रपाली चौकी के पुराना तोपखाना इलाके में सर्वेश अवस्थी अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ बेडरूम में सो रहे थे कि तभी करीब एक बजे उन्हें कमरे में आहट सुनाई दी। जब उन्होंने चेक किया तो 6-7 फीट लंबा विशाल अजगर फर्श पर चहलकदमी करता दिखाई दिया।
परिवार दहशत में आ गया। सर्वेश ने तुरंत 112 पर कॉल की लेकिन उन्हें कहीं से भी मदद नहीं मिली। पुलिस ने फॉरेस्ट विभाग और फॉरेस्ट विभाग ने एक-दूसरे के नंबर देने शुरू कर दिए। कई अधिकारियों के नंबर दिए गए, जिनमें से कुछ स्विच ऑफ थे या उपलब्ध नहीं थे। लगभग 2 घंटे तक मदद का इंतजार करने के बाद परिवार ने खुद अपनी जान जोखिम में डालकर अजगर को किसी तरह बोरी में बंद किया और बड़े बर्तन के नीचे ढक दिया।
सुबह करीब 9:30 बजे वन विभाग के दो कर्मचारी पहुंचे और अजगर को ले गए। परिवार ने वन विभाग पर आरोप लगाया है कि विभाग झूठी रिपोर्ट जारी कर रहा है कि रात में ही रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया, जबकि वीडियो साफ तौर पर साबित कर रहा है कि परिवार ने खुद अजगर को रेस्क्यू किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।