{"_id":"6a6616ec9ebb234e140a01af","slug":"weather-in-up-strong-return-of-the-monsoon-in-up-heavy-rain-alert-issued-for-these-19-districts-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather in UP: यूपी में मानसून की जोरदार वापसी, इन 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पूर्वानुमान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather in UP: यूपी में मानसून की जोरदार वापसी, इन 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पूर्वानुमान जारी
Sun, 26 Jul 2026 07:50 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 26 Jul 2026 07:50 PM IST
सार
सोमवार के लिए बहराइच और लखीमपुर खीरी में अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 17 जिलों में भारी बारिश और 48 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उमस भरी गर्मी के बीच रविवार को उत्तर प्रदेश में मौसम का तेवर एक बार फिर बदला नजर आया। तराई क्षेत्र में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही, जबकि बांदा, उरई, बरेली और शाहजहांपुर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार से प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय होगा और अगले कुछ दिनों के लिए बारिश का दौर फिर से शुरू होगा।
विज्ञापन
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून ट्रफ के फिर उत्तर की ओर खिसकने और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के मजबूत होने से 27 से 30 जुलाई के बीच पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में व्यापक वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 15 हजार रुपये में बना फर्जी किसान, करा दिए डेढ़ करोड़ की जमीन के बैनामे, गिरफ्तार किया गया
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कांवड़ यात्रा की तैयारी: योगी सरकार चलाएगी अतिरिक्त बसें, निगरानी के लिए 24 घंटे एक्टिव रहेगा कंट्रोल रूम
सोमवार के लिए बहराइच और लखीमपुर खीरी में अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 17 जिलों में भारी बारिश और 48 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है।
इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
बहराइच, लखीमपुर खीरी सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर, हरदोई, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं आस पास के क्षेत्रों में।